Author: News Desk

Ranchi. झारखंड के रांची जिले में पुलिस ने मंगलवार को 50 वर्षीय एक महिला का शव कब्र से बाहर निकाला। महिला की बेटी ने अपने प्रेमी की मदद से कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार को डोरंडा थाना क्षेत्र में हुई, जिसकी उसे सोमवार को जानकारी मिली। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृत महिला की पहचान डोरंडा निवासी नाहिदा परवीन के रूप में हुई है। डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया, “मृत महिला की 18 वर्षीय बेटी और उसके 21 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) नियमावली-2026 के पुराने प्रस्ताव को ही राज्य की कैबिनेट ने घटनोत्तर स्वीकृति दी है।  इसमें भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल नहीं किया गया है। पहले से शामिल जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं को बरकरार रखा गया है।  सूत्रों ने बताया कि बैठक में कहा गया कि भोजपुरी, मगही और अंगिका के लिए एक कमेटी बनायी जायेगी. यह कमेटी तय करेगी कि ये तीनों भाषाएं क्षेत्रीय भाषा की सूची में आती हैं या नहीं। जब कमेटी…

Read More

Ranchi. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बीमार हो गये हैं। सोमवार की रात से ही वह असहज महसूस कर रहे थे। कोलकाता दौरा से लौटने के बाद श्री किशोर की तबीयत बिगड़ गयी। उन्होंने कमजोरी की शिकायत की। डॉक्टरों के मुताबिक श्री किशोर हिट स्ट्रॉक के चपेट में आ गये हैं। वित्त मंत्री को रविवार देर रात राजधानी के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, वित्त मंत्री के बीमार होने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे। पक्ष-विपक्ष के नेता एक-एक कर अस्पताल पहुंच रहे हैं। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, सांसद आदित्य साहू, विधायक सीपी…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए धनबाद जिला पुलिस बल से अन्य जिलों में भेजे गए 20 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया है। अदालत ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया कि विभाग प्रशासनिक जरूरत का हवाला देकर किसी कर्मचारी को स्थानांतरित करके दंडित नहीं कर सकता। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी पर लापरवाही या अनुशासनहीनता के आरोप हैं, तो विभाग को विधिवत जांच और विभागीय कार्रवाई करनी चाहिए, न कि शॉर्टकट अपनाकर उनका तबादला करना चाहिए। अदालती हस्तक्षेप और…

Read More

जमशेदपुर: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 25 अप्रैल 2026 को एकता टेलिकम्यूनिकेशन का औद्योगिक दौरा आयोजित किया गया। इस विजिट में तृतीय वर्ष के इंजीनियरिंग छात्रों ने भाग लिया, जहां उन्हें आधुनिक तकनीक और इंडस्ट्री में उपयोग होने वाली मशीनों की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई। PCB डिजाइन और ऑटोमेशन तकनीक से छात्रों का परिचय इस औद्योगिक दौरे के दौरान छात्रों को PCB (Printed Circuit Board) डिजाइन से संबंधित ऑटोमेशन मशीनों और उपकरणों के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। इंजीनियरिंग टीम ने सर्किट डिजाइन की पूरी प्रक्रिया समझाई, जिससे छात्रों को थ्योरी…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पोटका और बागबेड़ा थाना क्षेत्रों में की गई इस छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी और चुलाई शराब जप्त की गई है। पोटका: किराना दुकान की आड़ में बेची जा रही थी शराब गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने पोटका थाना अंतर्गत ग्राम लोवाडीह में छापेमारी की। पुलिस ने अभियुक्त गणेश पात्रो के घर और उसके घर के आगे संचालित किराना दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान…

Read More

कोलकाता: रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने रेल यात्रियों और रेलकर्मियों के अनुभवों के माध्यम से अपनी सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए “रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना–2026” का शुभारंभ किया है । इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों और रेल कर्मचारियों को उनके मौलिक यात्रा अनुभवों को साझा करने के लिए प्रेरित करना है । पुरस्कारों का विवरण प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र निर्धारित किए गए हैं: प्रथम पुरस्कार: ₹10,000/- द्वितीय पुरस्कार: ₹8,000/- तृतीय पुरस्कार: ₹6,000/- पाँच प्रेरणा पुरस्कार: ₹4,000/- (प्रत्येक) नियम एवं शर्तें प्रतिभागियों को प्रविष्टि भेजते…

Read More

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 3 के निवासियों को अब बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने वाली है। मंगलवार को विद्युत विभाग ने क्षेत्र में जर्जर तारों को हटाकर करीब 500 मीटर नया कवर XLPE केबल लगाने का कार्य संपन्न किया। आधुनिक केबल और डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स से सुधरेगी आपूर्ति विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक के निर्देश पर चली इस मुहिम में पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया गया है: नया केबल: जर्जर तारों की जगह 500 मीटर आधुनिक XLPE केबल लगाया गया है। डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स: बिजली आपूर्ति को स्थिर करने के लिए विभिन्न पोल पर कुल…

Read More

Seraikella -Kharsawan: खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की.इस दौरान उन्होंने कुचाई प्रखंड का दौरा कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया, जहां बीडीओ और सीओ भी मौजूद रहे. दौरे के क्रम में सरायकेला परिसदन में आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद ने पेयजल, स्वच्छता, ग्रामीण कार्य, बिजली, शिक्षा एवं गव्य विकास विभागों के कार्यों पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई.उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समीक्षा…

Read More

Seraikella-Kharsawan: जिले की नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने आज मंगलवार को सरायकेला थाना का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी विनय कुमार से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की स्थिति तथा पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने अनुसूचित जाति-जनजाति थाना, महिला थाना, थाना हाजत, आगंतुक कक्ष एवं बाल मित्र थाना का बारीकी से अवलोकन किया. थाना परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और थाना प्रभारी के कार्यों की सराहना की. बाल मित्र थाना…

Read More