Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»JAMSHEDPUR NEWS :भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर सक्रिय हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, प्रभावित सभी छह दुकानदारों को शीघ्र होगा दुकान आवंटन
Headlines

JAMSHEDPUR NEWS :भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर सक्रिय हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, प्रभावित सभी छह दुकानदारों को शीघ्र होगा दुकान आवंटन

News DeskBy News DeskJune 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। भालूबासा गोलचक्कर से सीतारामडेरा मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रभावित हुए छह दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू लगातार सक्रिय हैं। दुकानदारों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सोमवार को जिला उपायुक्त को पत्र प्रेषित कर सभी प्रभावित दुकानदारों को यथाशीघ्र दुकान आवंटित करने की मांग की, जिससे वे पुनः अपना व्यवसाय प्रारंभ कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। उक्त पत्र की प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त तथा उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अक्षेस को भी भेजी गई।

सोमवार को निर्धारित बैठक में विधायक पूर्णिमा साहू सभी 6 दुकानदारों के साथ जमशेदपुर अक्षेस के कार्यालय पहुंचीं। बैठक के दौरान दुकानदारों के आवश्यक दस्तावेज जमा कराए गए और विधायक ने अधिकारियों को शीघ्र दुकान आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। दुकानदारों की मौजूदगी में उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने आश्वस्त किया कि सभी प्रभावित दुकानदारों को जल्द ही दुकान आवंटित कर दी जाएगी। साथ ही, पूरी प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय के लिए स्पेशल ऑफिसर विश्वजीत महतो को दायित्व भी सौंप दिया गया है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव भी मौजूद रहे।

JAMSHEDPUR NEWS: अपोलो टायर्स के इंडस्ट्री-एकेडेमिया मीट में शामिल हुआ श्रीनाथ यूनिवर्सिटी

ज्ञात हो कि इससे पूर्व, प्रभावित दुकानदारों ने विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। मामले की जानकारी प्राप्त करने के बाद पूर्णिमा साहू दुकानदारों के साथ भालूबासा पहुंचीं और स्थल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी पूरे मामले की जानकारी ली। तत्पश्चात, जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय पहुंचकर विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास का विषय प्रमुखता से उठाया।

JAMSHEDPUR NEWS: बारिश के बीच SIR शिविरों में पहुंचे मतदाता, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रभावित दुकानदारों का पुनर्वास मानवीय दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ पहल करते हुए शीघ्र दुकान आवंटन सुनिश्चित करने की बात कही। वहीं, पुनर्वास की दिशा में सक्रिय प्रयासों के लिए प्रभावित दुकानदारों ने विधायक पूर्णिमा साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके हस्तक्षेप के कारण समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल हुई है। जिससे जल्द पुनः व्यवसाय शुरू करने की उम्मीद जगी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: अपोलो टायर्स के इंडस्ट्री-एकेडेमिया मीट में शामिल हुआ श्रीनाथ यूनिवर्सिटी

September 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बारिश के बीच SIR शिविरों में पहुंचे मतदाता, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका

September 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जदयू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई, जीवन और विचारों को किया याद

September 25, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: अपोलो टायर्स के इंडस्ट्री-एकेडेमिया मीट में शामिल हुआ श्रीनाथ यूनिवर्सिटी

September 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बारिश के बीच SIR शिविरों में पहुंचे मतदाता, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका

September 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जदयू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई, जीवन और विचारों को किया याद

September 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

September 25, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गा पूजा-दीवाली पर रेलवे चलाएगा 3 पूजा स्पेशल ट्रेनें, पुरी से पटना तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा

September 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group