Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की कई ट्रेनों में भीड़ ज्यादा होने पर रेलवे यात्रियों को सीट उपलब्ध कराने में जुटा है। इसे लेकर अतिरिक्त कोच लगाने का आदेश दिया गया है। कई ट्रेनों का फेरा बढ़ाया जा रहा है। टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में 30 अप्रैल तक अतिरिक्त जनरल कोच लगाया जाएगा। यात्रियों की भारी भीड़ के कारण चक्रधरपुर मंडल ने यह आदेश जारी किया है। इससे आरक्षित कोच में वेटिंग वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की कई ट्रेनों में भीड़ ज्यादा होने पर अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। 16 अप्रैल से विभिन्न मार्गों पर स्पेशल…
Author: News Desk
Ranchi. कांग्रेस झारखंड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से किसी भी वैध मतदाता का नाम हटाने की अनुमति नहीं देगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने यह बात कही। राजू ने यह भी आरोप लगाया कि एसआईआर लोगों के मौलिक अधिकारों को छीनने की भारतीय जनता पार्टी की एक साजिश है। राजू ने पत्रकारों से कहा, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले एसआईआर के नाम पर लगभग 27 लाख ऐसे मतदाताओं के नाम हटा दिए गए, जिनके पास सभी वैध दस्तावेज थे। झारखंड में कांग्रेस आगामी एसआईआर के दौरान किसी भी वैध मतदाता…
Rourkela. ओडिशा के क्योंझर जिले में एक आदिवासी व्यक्ति सोमवार को अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक में उसके नाम पर जमा पैसे निकालने पहुंचा। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना क्योंझर जिले के पटना ब्लॉक में स्थित ओडिशा ग्रामीण बैंक की मालीपोसी शाखा में हुई। व्यक्ति की पहचान डियानाली गांव के जीतू मुंडा (50) के रूप में हुई है। उसकी बड़ी बहन कालरा मुंडा (56) की मृत्यु 26 जनवरी 2026 को हुई थी और उसके बैंक खाते से 20,000 रुपये निकालना चाहता था। निरक्षर जीतू मुंडा ने पत्रकारों को बताया, “मैं कई बार बैंक गया और वहां…
Mumbai. तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों की निकासी से निवेशकों में घबराहट से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 208.84 अंक टूटकर 77,094.79 अंक पर और एनएसई निफ्टी 42.8 अंक फिसलकर 24,049.90 अंक पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इनमें उतार-चढ़ाव बना रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में तेजी रही। सेंसेक्स सोमवार को…
Ranchi. झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बस की बाइक से भिड़ जाने की घटना में वायुसेना के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मुकुंदगंज निवासी दीपक कुमार (34) के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, मुकुंदगंज चौक के पास एक होटल के नजदीक हादसा हुआ जिसमें वायुसेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक के बड़े भाई आनंद कुमार के अनुसार, जवान 2012-13 में सेना में भर्ती हुआ था और हैदराबाद में पदस्थापित था। वह 13 अप्रैल को छुट्टी…
Ranchi झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को झारखंड पात्रता परीक्षा (जेईटी)-2024 की परीक्षाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाया और जेपीएससी अध्यक्ष को हटाने की मांग की। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा दो केंद्रों पर दो विषयों की जेईटी-2024 परीक्षा रद्द करने के एक दिन बाद मरांडी ने यह मांग की। इन केंद्रों पर रविवार को आयोजित परीक्षाएं प्रश्न पत्रों की कमी और पठनीयता संबंधी समस्याओं के कारण बाधित हुई थीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं को बताया, राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। जेपीएससी द्वारा आयोजित जेईटी परीक्षा…
Jamshedpur. जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में 03 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, जनसंपर्क, विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के साथ-साथ परीक्षा केन्द्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में परीक्षा से जुड़ी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिला अंतर्गत 6 शिक्षण संस्थानों में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4231 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगी। परीक्षार्थियों…
Chaibasa. चाईबासा ट्रेजरी से नौ सालों तक पुलिस विभाग के खजाने से 26 लाख 21 हजार 717 रुपए का ट्रांसफर पांच से अधिक बैंक खातों में हुआ है। यह पैसा पुलिसकर्मियों के लंबित वेतन, पेंशन व अन्य मद के फंड हैं। यह करामात चाईबासा एसपी ऑफिस में लेखा विभाग में कार्यरत सिपाही देवनारायण मुर्मू ने किया है। आरक्षी सं 1184 है। वह साल 2017 से 2025 तक लेखा विभाग में कार्यरत रहा है। ट्रेजरी से अवैध तरीके से पैसे निकासी मामले में उसके अलावे उसके जीजा, साला और दोस्त भी गिरफ्तार हो गए हैं। खास बात यह है कि देवनारायण…
Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन परिसर में लोको पायलट जीके गौतम की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शुरुआती जांच में यह मामला अब एक बड़े जमीन विवाद और कथित सुपारी किलिंग की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस का मानना है कि यह हत्या बेहद पेशेवर तरीके से की गई, जिससे साफ है कि इसमें प्रशिक्षित शूटर शामिल हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार, गौतम रेलवे में लोको पायलट होने के साथ-साथ जमीन के कारोबार में भी सक्रिय थे। उन्होंने हाल ही में आदित्यपुर के कुलुपटांगा बस्ती में करीब 20 कट्ठा जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर वे…
Seraikella -Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के सौजन्य से आयोजित अस्मिता सिटी लीग प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ.प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं तीरंदाजी खेलों की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में की गई. उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरायकेला-खरसावां जिला कला के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी तेजी से पहचान बना रहा है.खिलाड़ियों को अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य…
