Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जमशेदपुर में NEET (UG)-2026 परीक्षा आठ केंद्रों पर होगी, 4231 परीक्षार्थी शामिल होंगे, डीसी ने दिए ये दिशा-निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur: जमशेदपुर में NEET (UG)-2026 परीक्षा आठ केंद्रों पर होगी, 4231 परीक्षार्थी शामिल होंगे, डीसी ने दिए ये दिशा-निर्देश

    News DeskBy News DeskApril 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में 03 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस,  परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, जनसंपर्क, विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के साथ-साथ परीक्षा केन्द्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में परीक्षा से जुड़ी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिला अंतर्गत 6 शिक्षण संस्थानों में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4231 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

    परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगी। परीक्षार्थियों को 11:00 बजे से 01:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी, इसके पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा । परीक्षा का आयोजन 1. लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज, करनडीह 2. को-ऑपरेटिव कॉलेज 3. वीमेन्स यूनिवर्सिटी जमशेदपुर 4. द ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेन्स 5. राजकीय आदिवासी हाई स्कूल सीतारामडेरा 6. एलबीएसएम कॉलेज गोलमुरी में किया जाएगा।

    Jamshedpur: मानगो में सुवर्णरखा नदी किनारे घरों पर चला बुलडोजर, स्थानीय लोगों के विरोध के बीच प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

    उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुदृढ़ क्राउड मैनेजमेंट, शहर में सुगम यातायात व्यवस्था एवं पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने एवं सुगम यातायात हेतु मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया ।

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने की सूचना के बाद हड़कंप, जगुआर के बम डिस्पोजल की टीम तलाश में जुटी

     बैठक में सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, डीटीओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीआईओ, डीएसपी हेडक्वार्टर, डीएसपी ट्रैफिक, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, कॉलेज प्रबंधन के प्रतिनिधि समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    231 candidates participating. The DC issued these guidelines. 4231 परीक्षार्थी शामिल होंगे Jamshedpur: NEET (UG)-2026 exam will be held at eight centres in Jamshedpur Jamshedpur: जमशेदपुर में NEET (UG)-2026 परीक्षा आठ केंद्रों पर होगी with 4 डीसी ने दिए ये दिशा-निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: मानगो में सुवर्णरखा नदी किनारे घरों पर चला बुलडोजर, स्थानीय लोगों के विरोध के बीच प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

    August 21, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने की सूचना के बाद हड़कंप, जगुआर के बम डिस्पोजल की टीम तलाश में जुटी

    August 21, 2026

    Rahul Gandhi: डीसीपी कार्यालय पर राहुल का धरना, पैलेट गन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

    August 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मानगो में सुवर्णरखा नदी किनारे घरों पर चला बुलडोजर, स्थानीय लोगों के विरोध के बीच प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

    August 21, 2026

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने की सूचना के बाद हड़कंप, जगुआर के बम डिस्पोजल की टीम तलाश में जुटी

    August 21, 2026

    Rahul Gandhi: डीसीपी कार्यालय पर राहुल का धरना, पैलेट गन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

    August 21, 2026

    HighCourt Dicision: JSSC CGL परीक्षा से हुई भर्तियां, CDPO की नियुक्तियां रद्द करने संबंधी अधिसूचनाओं पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक

    August 21, 2026

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group