Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी
Headlines

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

News DeskBy News DeskNovember 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Hajipur . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन किया। लगभग 19.7 किलोमीटर लंबा यह पुल पटना को वैशाली से जोड़ेगा। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। साथ ही लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी की।

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

पुल का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ कुछ देर तक पुल पर पैदल भ्रमण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गमछा लहराकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया।


पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर बने इस पुल का निर्माण गंगा नदी पर ‘एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टे’ तकनीक से लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Adityapur: खरकई नदी में किशोरी ने लगायी छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान, पुलिस और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

अधिकारियों के अनुसार 19.7 किलोमीटर लंबी यह परियोजना पटना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर स्थित कच्ची दरगाह को वैशाली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-322 पर स्थित बिदुपुर से जोड़ती है। इस परियोजना में 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर लंबी सड़कें शामिल हैं। इससे पटना और उत्तर बिहार के बीच यात्रा का समय कम होने के साथ ही व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मोदी 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी की।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

November 21, 2026

Adityapur: खरकई नदी में किशोरी ने लगायी छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान, पुलिस और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

November 21, 2026

Tata Sons में नया विवाद! नोएल टाटा ने बोर्ड मीटिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी, वेणु की भूमिका और चंद्रशेखरन के री-अपॉइंटमेंट पर सवाल  

November 21, 2026
Recent Post

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

November 21, 2026

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

November 21, 2026

Adityapur: खरकई नदी में किशोरी ने लगायी छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान, पुलिस और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

November 21, 2026

Tata Sons में नया विवाद! नोएल टाटा ने बोर्ड मीटिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी, वेणु की भूमिका और चंद्रशेखरन के री-अपॉइंटमेंट पर सवाल  

November 21, 2026

Jharkhand: ‘उम्रकैद की सजा काट रहे 26 दोषियों को रिहा करेगी झारखंड सरकार

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group