Jamshedpur.साकची में हुए सड़क हादसे में घायल टाटा स्टील कर्मचारी अंकित की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल अंकित को उपचार के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। सड़क हादसे में युवक की मौत ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा और तेज/लापरवाह वाहन परिचालन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।


