Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-Kharsawan: अस्मिता सिटी लीग का शुभारंभ, वॉलीबॉल में गम्हरिया का दबदबा
    Headlines

    Seraikella-Kharsawan: अस्मिता सिटी लीग का शुभारंभ, वॉलीबॉल में गम्हरिया का दबदबा

    News DeskBy News DeskApril 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    Seraikella -Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के सौजन्य से आयोजित अस्मिता सिटी लीग प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ.प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं तीरंदाजी खेलों की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में की गई.

    उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरायकेला-खरसावां जिला कला के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी तेजी से पहचान बना रहा है.खिलाड़ियों को अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

    विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच प्रदान करने की है.उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की.

    Road Accident: दो सड़क हादसे में वायुसेना के जवान समेत तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

    कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी सतीश प्रधान, पिनाकी रंजन, बलराम महतो, संजय सुंडी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

    वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गम्हरिया प्रखंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. अंडर-14 वर्ग में केपीएस गम्हरिया ने गम्हरिया गर्ल्स को हराकर खिताब जीता, जबकि अंडर-17 वर्ग में भी केपीएस गम्हरिया ने बालिका सनसनी को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया.

    फुटबॉल के अंडर-14 वर्ग में गम्हरिया इलेवन ने चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. वहीं अंडर-17 वर्ग में नीमडीह की टीम ने खरसावां कस्तूरबा को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

    JPSC JET Exam : बाबूलाल मरांडी ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए जेपीएससी अध्यक्ष को हटाने की मांग की, जानें जेपीएससी ने क्या कहा?

    प्रतियोगिता के अगले चरण में बिरसा मुंडा स्टेडियम में कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसे लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Asmita city lig Gamharia news Jharkhand news Jharkhand Sports News seraikella kharsawan news viral news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Road Accident: दो सड़क हादसे में वायुसेना के जवान समेत तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

    April 28, 2026

    JPSC JET Exam : बाबूलाल मरांडी ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए जेपीएससी अध्यक्ष को हटाने की मांग की, जानें जेपीएससी ने क्या कहा?

    April 28, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में NEET (UG)-2026 परीक्षा आठ केंद्रों पर होगी, 4231 परीक्षार्थी शामिल होंगे, डीसी ने दिए ये दिशा-निर्देश

    April 28, 2026
    Recent Post

    Road Accident: दो सड़क हादसे में वायुसेना के जवान समेत तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

    April 28, 2026

    JPSC JET Exam : बाबूलाल मरांडी ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए जेपीएससी अध्यक्ष को हटाने की मांग की, जानें जेपीएससी ने क्या कहा?

    April 28, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में NEET (UG)-2026 परीक्षा आठ केंद्रों पर होगी, 4231 परीक्षार्थी शामिल होंगे, डीसी ने दिए ये दिशा-निर्देश

    April 28, 2026

    Chaibasa: चाईबासा ट्रेजरी घोटाला में सिपाही देवनारायण समेत उसका जीजा, साला और दोस्त गिरफ्तार, किंगफिशर एफसी नाम से चला रहा था फुटबॉल क्लब, कराता था बड़े-बड़े टूर्नामेंट

    April 28, 2026

    Jamshedpur Crime: टाटानगर स्टेशन परिसर में लोको पायलट की हत्या मामले में कई एंगल, जांच में जुटी पुलिस, कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गये

    April 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group