Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जमशेदपुर SIT ने बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा, अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
    Breaking News

    Jamshedpur: जमशेदपुर SIT ने बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा, अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर में विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद किए हैं और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह जानकारी शनिवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि 24 अगस्त को गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 17 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की थीं। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री के नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी दी।

    इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुसाबनी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी सबूतों, मानवीय जानकारी और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान टीम को सूचना मिली कि मुसाबनी थाना क्षेत्र के कटकी मैदान के पास चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री हो रही है।इस सूचना पर सीट ने घेराबंदी कर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर आठ अन्य चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की गईं। इस तरह दोनों अभियानों में कुल 25 चोरी के वाहन बरामद किए जा चुके हैं।

    Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

    पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य जमशेदपुर शहर समेत अलग-अलग थाना क्षेत्रों और अन्य जिलों से दोपहिया वाहन चुराते थे। फिर उन्हें ग्रामीण इलाकों में कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

    Jharkhand: चार लाख से अधिक राशन कार्ड सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and five accused have been arrested and sent to jail. Jamshedpur: The Jamshedpur SIT has apprehended a gang involved in stealing motorcycles and scooters; 25 stolen vehicles have been recovered so far Jamshedpur: जमशेदपुर SIT ने बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Jharkhand: चार लाख से अधिक राशन कार्ड सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

    September 13, 2026

    Tatanagar Station: टाटानगर रेलवे स्टेशन की ड्रॉपिंग लाइन अब मुफ़्त, पार्किंग शुल्क भी घटा, जानें अब कितना लगेगा चार्ज?

    September 13, 2026
    Recent Post

    Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Jharkhand: चार लाख से अधिक राशन कार्ड सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

    September 13, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर SIT ने बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा, अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    September 13, 2026

    Tatanagar Station: टाटानगर रेलवे स्टेशन की ड्रॉपिंग लाइन अब मुफ़्त, पार्किंग शुल्क भी घटा, जानें अब कितना लगेगा चार्ज?

    September 13, 2026

    Jamshedpur: टेल्को क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला, अनजान कॉल आई, ओटीपी शेयर करते ही बैंक खाते से निकल गए 63,200 रुपये

    September 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group