Author: News Desk

Chaibasa. चाईबासा ट्रेजरी से नौ सालों तक पुलिस विभाग के खजाने से 26 लाख 21 हजार 717 रुपए का ट्रांसफर पांच से अधिक बैंक खातों में हुआ है। यह पैसा पुलिसकर्मियों के लंबित वेतन, पेंशन व अन्य मद के फंड हैं। यह करामात चाईबासा एसपी ऑफिस में लेखा विभाग में कार्यरत सिपाही देवनारायण मुर्मू ने किया है। आरक्षी सं 1184 है। वह साल 2017 से 2025 तक लेखा विभाग में कार्यरत रहा है। ट्रेजरी से अवैध तरीके से पैसे निकासी मामले में उसके अलावे उसके जीजा, साला और दोस्त भी गिरफ्तार हो गए हैं। खास बात यह है कि देवनारायण…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन परिसर में लोको पायलट जीके गौतम की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शुरुआती जांच में यह मामला अब एक बड़े जमीन विवाद और कथित सुपारी किलिंग की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस का मानना है कि यह हत्या बेहद पेशेवर तरीके से की गई, जिससे साफ है कि इसमें प्रशिक्षित शूटर शामिल हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार, गौतम रेलवे में लोको पायलट होने के साथ-साथ जमीन के कारोबार में भी सक्रिय थे। उन्होंने हाल ही में आदित्यपुर के कुलुपटांगा बस्ती में करीब 20 कट्ठा जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर वे…

Read More

Seraikella -Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के सौजन्य से आयोजित अस्मिता सिटी लीग प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ.प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं तीरंदाजी खेलों की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में की गई. उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरायकेला-खरसावां जिला कला के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी तेजी से पहचान बना रहा है.खिलाड़ियों को अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य…

Read More

Seraikella -Kharsawan: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी  नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (ITDA) विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी  गोपी उरांव सहित सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में छात्रवृत्ति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि उपलब्ध आवंटन के अनुरूप सभी पात्र छात्र-छात्राओं को समयबद्ध तरीके से छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे. साइकिल वितरण योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शेष कार्यों…

Read More

Seraikella/Rajnagar: सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार के निर्देशन में आगामी जनगणना कार्य के सफल संचालन हेतु नामित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं, जैसे गृह सूचीकरण, डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप के उपयोग तथा फील्ड स्तर पर आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया जा रहा है, जिसमें सभी नामित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण के क्रम में प्रतिभागियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सटीकता एवं पारदर्शिता…

Read More

Seraikellka- Kharsawan: चांडिल थाना क्षेत्र के बांधूडीह गांव में हुए चर्चित विजय टुडू हत्याकांड का पुलिस ने आंशिक खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसंबर 2025 को विजय टुडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर चांडिल थाना कांड संख्या 199/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सहजानंद खान उर्फ डाबर…

Read More

Seraikella Kharsawan:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, डीआरसीएचओ, सभी एमओआईसी, डीपीएम, बीपीएम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. समीक्षा के क्रम में एएनसी, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, लाइव बर्थ रिपोर्टिंग, परिवार नियोजन, कम जन्म-वजन शिशुओं की देखरेख, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, एमटीसी सेवाएं, मलेरिया, फाइलेरिया, टीबी एवं कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम सहित विभिन्न जनस्वास्थ्य सेवाओं के प्रगति की समीक्षा की गई.…

Read More

Jamshedpur:: जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी के विरोध में वार्ड पार्षद अनिल मोदी ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को पत्र लिखकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है.साथ ही पत्र की प्रतिलिपि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी प्रेषित की गई है. अनिल मोदी ने अपने पत्र में कहा है कि नए सर्किल रेट एवं सड़क चौड़ाई आधारित फॉर्मूले के तहत होल्डिंग टैक्स में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि आम जनता, विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवारों एवं छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है. उन्होंने…

Read More

जमशेदपुर करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर की ओर से दो विषयों अर्थशास्त्र तथा इतिहास में स्नातकोत्तर सत्र 2026-2027 के लिए प्रस्ताव भेजा गया था जिसे स्वीकार करते हुए कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा द्वारा गठित अलग-अलग निरीक्षण दलों ने आज करीम सिटी कॉलेज का निरीक्षण किया। अर्थशास्त्र के लिए तीन सदस्य निरीक्षण दल में डॉ सूहीता चटर्जी (ग्रेजुएट स्कूल एंड कॉलेज ऑफ़ वीमेन की अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष) तथा डॉ अंजू बाला खाखा जबकि इतिहास निरीक्षण दल में डॉ संजय नाथ (इतिहास विभाग, कोऑपरेटिव कॉलेज तथा डॉ अरविंद कुमार सिंह (स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष, कोल्हान विश्वविद्यालय) शामिल थे। दोनों दलों के अध्यक्ष डॉ परशुराम सियाल (संकायाध्यक्ष,…

Read More

जमशेदपुर। रेल यात्री संघर्ष समिति ने टाटानगर रेलवे की तरफ से जारी कुछ वीडियो पर ऐतराज जताया है, जिसमें यह पता ही नहीं चलता कि वीडियो कब के हैं, उसमें बोलने वाले यात्री कौन हैं, वे किस ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं अथवा किस दिशा में जा-आ रहे हैं। इस प्रकार के अस्पष्ट एवं संदिग्ध वीडियो जारी कर वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। यह अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। समिति का स्पष्ट कहना है कि यात्रियों को लंबे समय से ट्रेनों की अनियमितता, घंटों की देरी एवं अव्यवस्थित संचालन का सामना करना पड़…

Read More