Author: News Desk

Ranchi. सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत और अदालती क्षेत्राधिकार को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण कानूनी व्यवस्था दी है. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की खंडपीठ ने स्पष्ट किया है कि अदालतों के पास अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने का अधिकार तो है, लेकिन वे आरोपी को निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने के लिए बाध्य नहीं कर सकतीं. शीर्ष अदालत ने कहा कि ऐसा निर्देश देना पूरी तरह से क्षेत्राधिकार का उल्लंघन है. खंडपीठ ने यह टिप्पणी धोखाधड़ी और जालसाजी के एक आरोपी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान की. सुप्रीम कोर्ट का तर्क है कि अग्रिम जमानत…

Read More

Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में एक ठेले से ‘गोलगप्पे’ और ‘चाट’ खाने के बाद सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई और 18 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेडा बजतो गांव की है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जीतवाहन उरांव ने बताया, खाद्य विषाक्तता के कारण सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि 18 अन्य सदर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम गांव में गोलगप्पे और चाट बेचने वाला एक स्थानीय व्यक्ति आया था, जिसके पास…

Read More

Mumbai. वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में तीन सत्र की गिरावट के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 546.64 अंक चढ़कर 77,210.85 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 169.55 अंक की बढ़त के साथ 24,067.50 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। कंपनी के अमेरिका स्थित ऑर्गनॉन एंड को. का अधिग्रहण करने की घोषणा के बाद इसके शेयर में यह उछाल आया। अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील और…

Read More

Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित टाटानगर स्टेशन परिसर में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां रनिंग रूम के ठीक सामने लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे स्टेशन इलाके में हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक लोको पायलट ज्ञानेंदु कुमार गौतम आदित्यपुर के रहने वाले थे। रविवार देर रात करीब 12:30 बजे वे मालगाड़ी लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद करीब 12:40 बजे शौच करने के लिए संयुक्त चालक और परिचालक लॉबी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रनिंग रूम के गेट पर…

Read More

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिला के चाईबासा कोषागार से कथित तौर पर 27 लाख रुपये के गबन के मामले में राज्य पुलिस के एक सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने  बताया कि जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित कोषागार से धोखाधड़ी कर पैसे निकालने के संबंध में सिपाही के खिलाफ चाईबासा मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने बताया, कोषागार कार्यालय में तैनात एक सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि कुछ अन्य लोगों की भी पहचान की…

Read More

Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग ने प्रश्न पत्रों की कमी और पठनीयता संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को दो केंद्रों पर आयोजित होने वाली दो जेट-2024 परीक्षाओं को रद्द कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बोकारो जिले के सरदार पटेल पब्लिक स्कूल और रांची के ‘एएसटीवीएस डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में झारखंड पात्रता परीक्षा (जेईटी) रद्द कर दी गई। उन्होंने बताया कि शिक्षा और उड़िया की परीक्षाएं रद्द की गईं। आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा, अपर्याप्त प्रश्न पत्रों और पठनीयता संबंधी समस्याओं के कारण दोनों केंद्रों पर दोनों विषयों की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया गया।…

Read More

Chaibasa. चाईबासा शहर में सड़क सुरक्षा और ह्नो एंट्री लागू करने की मांग को लेकर रविवार को तांबो चौक से ह्यन्याय पद यात्राह्ण की शुरूआत हुई। नो एंट्री आंदोलन समिति के संयोजक रमेश बालमुचू के नेतृत्व में निकली यह यात्रा 26 अप्रैल से शुरू होकर विभिन्न गांवों और जंगलों से गुजरते हुए एक मई को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेगी। यात्रा में सैकड़ों ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकतार्ओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों की भागीदारी देखने को मिली। भीषण गर्मी के बावजूद महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें कई अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर चल रही थीं। प्रतिभागी हाथों में…

Read More

Ranchi. हेमंत सरकार ने राज्य में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को पूरी तरह रोकने के लिए कड़े कदम उठाये हैं। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद सरकार ने नये नियमों की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत अवैध लघु खनिज ढोने वाले वाहनों पर लगने वाले जुर्माने की राशि में भारी बढ़ोतरी की गयी है। इस नयी व्यवस्था का उद्देश्य परिवहन के माध्यम से होने वाली राजस्व की चोरी और प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर लगाम लगाना है। नये प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए…

Read More

जमशेदपुर. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राँची के बसंत मित्तल के विजयी होने पर अग्रवाल समाज में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है. उन्होंने 384 मतों के भारी अंतर से गोपाल शरण गर्ग को हरा कर जीत दर्ज की. यह विजय न केवल मित्तल की लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है, बल्कि पूरे झारखंड सहित देशभर के अग्रवाल समाज के विश्वास की अभिव्यक्ति भी है. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से इस अवसर पर बसंत मित्तल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं. सम्मेलन के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मुरारका, अध्यक्ष…

Read More

● बिना सत्संग के जीवन में विवेक का उदय संभव नहीं : पंडित लाल मोहन शास्त्री जमशेदपुर। गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत न्यू केबुल टाउन में परमश्रद्धेय गुरुदेव श्री श्री 108 जय मंगला बाबा के सानिध्य में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के चौथे दिन रविवार को आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही यज्ञशाला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन तथा जयघोष से भक्तिमय बना रहा। महायज्ञ के चौथे दिन पंचकुंडीय यज्ञशाला में बनारस से पधारे यज्ञाचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री के नेतृत्व में 21 सदस्यीय…

Read More