Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JPSC JET Exam: जेपीएससी ने झारखंड पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्रों की कमी के कारण दो विषयों की परीक्षाएं रद्द कीं
    Breaking News

    JPSC JET Exam: जेपीएससी ने झारखंड पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्रों की कमी के कारण दो विषयों की परीक्षाएं रद्द कीं

    News DeskBy News DeskApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग ने प्रश्न पत्रों की कमी और पठनीयता संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को दो केंद्रों पर आयोजित होने वाली दो जेट-2024 परीक्षाओं को रद्द कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बोकारो जिले के सरदार पटेल पब्लिक स्कूल और रांची के ‘एएसटीवीएस डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में झारखंड पात्रता परीक्षा (जेईटी) रद्द कर दी गई। उन्होंने बताया कि शिक्षा और उड़िया की परीक्षाएं रद्द की गईं। आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा, अपर्याप्त प्रश्न पत्रों और पठनीयता संबंधी समस्याओं के कारण दोनों केंद्रों पर दोनों विषयों की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया गया। विज्ञप्ति में कहा गया, उपरोक्त दोनों विषयों की परीक्षाओं के पुनर्निर्धारण की सूचना अलग से दी जाएगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बोकारो केंद्र पर, उड़िया विषय के प्रश्नपत्र कम पड़ने पर कुछ उम्मीदवारों ने हंगामा किया। बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नत्थू सिंह मीणा ने कहा, ‘जैसे ही हमें सूचना मिली, हम मौके पर पहुंचे। प्रश्नपत्र अपर्याप्त होने के कारण उम्मीदवार परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे।

    क्यों रद्द हुई परीक्षा?
    आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इन केंद्रों पर परीक्षा रद्द करने के दो मुख्य कारण रहे। बोकारो के केंद्र पर प्रश्न पत्रों के पैकेट अधूरे मिले। कुछ प्रश्न पत्र पढ़ने योग्य नहीं थे। वहीं बोकारो में दोपहर 12:30 बजे अभ्यर्थियों को बताया गया कि उनके विषय का प्रश्न पत्र गलती से धनबाद भेज दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल निम्नलिखित विषयों की परीक्षा रद्द की गई है। बोकारो सेंटर में शिक्षा विषय (Subject Code: 009) और वहीं रांची सेंटर में उड़िया विषय (Subject Code: 023)

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा: 18 साल का इंतजार और अव्यवस्था
    इस परीक्षा का आयोजन करीब 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद किया गया था। बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों से आए अभ्यर्थियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। अभ्यर्थियों का कहना था कि उन्होंने भारी भरकम किराया देकर और तत्काल टिकट लेकर परिक्षा देने आये थे। सुबह 8 बजे से बैठाकर रखा गया और अंत में कह दिया गया कि पेपर दूसरे शहर चला गया है। यह हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    झारखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षार्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रद्द की गयी परीक्षाओं का आयोजन दोबारा किया जाएगा। परीक्षा की नई तारीख, समय और केंद्र की जानकारी जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी। अब यहां गौर करने वाली बात यह है कि सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा के दावों के बीच, प्रश्न पत्र का गलत शहर पहुंच जाना और पैकेट का अधूरा मिलना परीक्षा प्रणाली की शुचिता और तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब अभ्यर्थियों को आयोग के अगले नोटिस का इंतजार है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JPSC JET Exam: JPSC cancels exams for two subjects due to shortage of question papers for Jharkhand Eligibility Test JPSC JET Exam: जेपीएससी ने झारखंड पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्रों की कमी के कारण दो विषयों की परीक्षाएं रद्द कीं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur: कार्य में लापरवाही पर धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और पटमदा प्रखंड की CDPO का वेतन रोका

    June 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में माॅनसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जलापूर्ति तंत्र दुरुस्त करने का आदेश

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group