Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत
Breaking News

Jamshedpur News :बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

News DeskBy News DeskApril 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राँची के बसंत मित्तल के विजयी होने पर अग्रवाल समाज में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है. उन्होंने
384 मतों के भारी अंतर से गोपाल शरण गर्ग को हरा कर जीत दर्ज की. यह विजय न केवल मित्तल की लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है, बल्कि पूरे झारखंड सहित देशभर के अग्रवाल समाज के विश्वास की अभिव्यक्ति भी है.

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से इस अवसर पर बसंत मित्तल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं. सम्मेलन के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मुरारका, अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, महासचिव मंटू अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया ने संयुक्त रूप से कहा कि बसंत मित्तल के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज के हित में प्रभावी कार्य होंगे.

अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल एवं पूर्व जिला महासचिव सन्नी संघी ने भी बसंत मित्तल को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगा.

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि “यह जीत केवल बसंत जी की नहीं, बल्कि झारखंड के प्रत्येक अग्रवाल की जीत है। यह समाज की एकजुटता और विश्वास का प्रतीक है.”

समाज के सक्रिय लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि बसंत मित्तल के कुशल नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल करेगा और समाज को सशक्त दिशा प्रदान करेगा.

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026
Recent Post

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026

Saraikela: NH-33 पर VIP मूवमेंट के लिए सरायकेला पुलिस ने बनाई विशेष एस्कॉर्ट टीम, चौका थाने में होगी स्थायी तैनाती

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group