Seraikella : सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 27 अप्रैल, अपराह्न 3:00 बजे टाउन हॉल, सरायकेला में एक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. यह पहल नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में की जा रही है, जिसे स्थानीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है.सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में फुटपाथ दुकानदार एवं स्ट्रीट वेंडर शामिल होंगे.कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वेंडरों को संगठित कर उनकी आजीविका को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाना है. सम्मेलन के दौरान स्ट्रीट वेंडरों…
Author: News Desk
झारखंड की राजधानी रांची स्थित ऑड्रे हाउस में आयोजित एक समारोह में देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के हाथों सरायकेला-खरसावां जिले के वरिष्ठ शिक्षक, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक, मोटिवेटर एवं समाजसेवी तरुण कुमार सिंह को “झारखंड श्री” पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई ख्यातिप्राप्त हस्तियां मौजूद रहे .कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कई मंत्रीगण भी शामिल हुए. उल्लेखनीय है कि इस समारोह में पूरे राज्य से कुल 25 लोगों को उनके उत्कृष्ट एवं विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें…
जमशेदपुर: मानगो के एनएच-33 (NH-33) पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जल छिड़काव न होने से उड़ने वाली धूल ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रविवार को गुस्साए ग्रामीणों और दुकानदारों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए मशीनों और कार्यस्थल पर मौजूद अधिकारियों को रस्से से बांध दिया और काम ठप करा दिया। धूल के गुबार में गुम हुआ रोजगार: भुखमरी की कगार पर दुकानदार बालीगुमा से लेकर पारडीह तक के इलाके में उड़ती धूल…
# वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा हैं बाबू वीर कुंवर सिंह : जयप्रकाश राय # बाबू कुंवर सिंह के आदर्शों को अपनाकर ही बनेगा सशक्त राष्ट्र : वरुण कुमार # राष्ट्रहित सर्वोपरि, यही बाबू कुंवर सिंह का संदेश : राजीव कुमार – बाबू कुंवर सिंह अमर रहें के जयघोष से गूंज उठा नमन कार्यालय – नमन परिवार ने बाबू वीर कुंवर सिंह के बलिदान दिवस पर अर्पित की शौर्यमय श्रद्धांजलि जमशेदपुर : 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के बलिदान दिवस पर नमन परिवार द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में…
जमशेदपुर: मोहम्मद सनन, जिन्होंने हालिया मैच में दो गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, ने कहा कि टीम का इरादा शुरुआत से ही आक्रामक खेलने का था. उन्होंने कहा, “हम शुरू से ही आक्रामक खेलना चाहते थे और इससे टीम को काफ़ी मदद मिली. हमने मैच की शुरुआत में ही विरोधी टीम पर दबाव बनाने की रणनीति बनाई थी, और खुशी है कि यह कामयाब रही.” सनन ने बताया कि टीम की तेज़ शुरुआत एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा थी. उन्होंने कहा, “हमारी योजना थी कि हम मैच की शुरुआत तेज़ी से करें और विरोधी टीम को…
Jamshedpur. झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम जिले में दलमा बुरु सेंदरा समिति के आह्वान पर कल आदिवासी समाज द्वारा दलमा पहाड़ी पर सेंदरा पर्व मनाया जाएगा। रविवार को दलमा के तराई गांव फदलोगोड़ा के समीप पहाड़ी पर दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने वन देवी-देवताओं की विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने देवी-देवताओं का पारंपरिक रीति-रिवाज से आह्वान कर दिसुआ सेंदरा के साथ पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र तीर-धनुष और भाला-बरछी आदि की पूजा की। उन्होंने वन देवी-देवताओं से विनती किया कि सोमवार को दिसुआ सेंदरा वीर शिकार खेलने के लिए पहाड़ी पर चढ़ाई करेंगे। वे दिनभर शिकार खेलने के बाद सकुशलघने जंगल से वापस आए। सभी…
Jamshedpur. जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) के जवान नितेश कुमार झा के घर से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितेश कुमार झा अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। घर की देखरेख की जिम्मेदारी उन्होंने पड़ोसी को सौंपी थी। रविवार सुबह जब पड़ोसी घर पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर घर का सामान…
जमशेदपुर। झारखंड लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 39,265 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 19,962 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रशासन की सख्त निगरानी और सुव्यवस्थित प्रबंधन के कारण पूरे जिले में परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही। अधिकारियों ने किया निरीक्षण परीक्षा के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने कई परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दयानन्द पब्लिक स्कूल, राजेंद्र विद्यालय और मोतीलाल…
Jamshedpur.पोटका थाना क्षेत्र के टाटा–चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाता तिरिंग के बीच स्थित पुलिया के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीनों छात्र घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घायल छात्र गांधी कॉलेज सिजुलता के निवासी हैं और कॉलेज में रहकर पढ़ाई करते हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण तीनों छात्र—बोकारो निवासी अलताब चांडिल, मनोज गोप और चक्रधरपुर निवासी अभिजीत प्रधान—होंडा साइन मोटरसाइकिल से हाता बाजार जा रहे…
बिलासपुर: अप्रैल के महीने में बढ़ती तपिश और भीषण गर्मी को देखते हुए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय मानवीय पहल की है। यात्रियों को सफर के दौरान राहत पहुंचाने के लिए स्टेशन के प्लेटफार्मों पर ठंडे पेयजल और शरबत के वितरण का विशेष अभियान चलाया गया। स्काउट-गाइड और वाणिज्य विभाग ने संभाला मोर्चा 25 अप्रैल 2026 को बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 और 3 पर उत्सव जैसा माहौल दिखा, जहां वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों और वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम ने अपनी सक्रियता दिखाई। इस नेक कार्य में स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने…
