Author: News Desk

Ranchi. अलकायदा के संदिग्ध आतंकी डॉक्टर इश्तियाक से जुड़े पैथोलेजी के अल्ट्रासाउंड यूनिट को सील कर दिया गया. मंगलवार को हजारीबाग में स्वास्थ्य विभाग ने आइडियल पैथोलॉजी के अल्ट्रासाउंड यूनिट को सील कर दिया. सिविल सर्जन कार्यालय के दस्तावेज में आइडियल पैथोलॉजी के अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. इश्तियाक का नाम रजिस्टर्ड है. डॉक्टर इश्तियाक को झारखंड एटीएस ने रांची से अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के संदिग्ध आतंकी के रूप में पकड़ा है. डॉक्टर इश्तियाक हजारीबाग आइडियल पैथोलॉजी प्रत्येक रविवार को जाता था. दोपहर के 12:00 से 3:30 तक काम करने के बाद वह वापस रांची लौट…

Read More

New Delhi.दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत तीन सितंबर तक बढ़ा दी है. न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया, जहां उनकी न्यायिक हिरासत अवधि तीन सितंबर तक बढ़ा दी गई. अदालत फिलहाल इस संबंध में दलीलें सुन रही है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा केजरीवाल के खिलाफ दाखिल पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लिया जाए या नहीं.

Read More

Gudabanda. गुड़ाबांदा प्रखंड की भालकी पंचायत के कन्यालुका उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं पेयजल की परेशानी झेल रहे हैं. विद्यालय परिसर में लगायी गयी जलापूर्ति योजना का मोटर लगभग 3 माह से खराब है. मंगलवार को एसएमसी की बैठक के बाद विरोध में महिलाओं ने बाहर से पानी के घड़े लाकर विद्यालय के मेन गेट के पास रख कर प्रदर्शन किया और स्कूल में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की. बताया गया कि माता समिति और एसएमसी की महिला सदस्य लगभग काफी दूर चापाकल से पानी लेकर आती हैं. इसके बाद स्कूल का मध्याह्न भोजन बनता है…

Read More

Jamshedpur. सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद चांडििल डैम में क्रैश हुए विमान का मलबा पुन: एयरपोर्ट आ चुका है. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआइबी) की टीम ने मंगलवार को हादसे के कारणों की पड़ताल के लिए विमान की जांच की. विमान की स्थिति का जायजा लिया गया. इंजन की भी जांच की गयी. इसके बाद इंजन को सील कर दिया गया. अब इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा. इधर, अलकेमिस्ट एविएशन के विमान क्रैश होने के एक सप्ताह के बाद ट्रेनिंग शुरू की गयी. अलकेमिस्ट एविएशन के प्रोपराइटर मृणाल कांति पाल ने बताया कि सिमुलेटर के माध्यम…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील में तार कंपनी का समायोजन होना है. इसको लेकर एनसीएलटी की ओर से कई दौर की मंजूरी मिल चुकी है. इस पैकेज के तहत टाटा स्टील द्वारा तार कंपनी के प्रति शेयर के हिसाब से शेयरधारकों को 426 रुपये दिया जाना है. इसका फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर होगा. तार कंपनी के अधीकृत शेयरधारकों को यह राशि दी जायेगी. इसका नगद वितरण 6 सितंबर शुक्रवार को शुरू किया जायेगा. समायोजन की शर्तों के तहत इस राशि का भुगतान किया जायेगा. यह जानकारी टाटा स्टील के कंपनी सेक्रेटरी सह चीफ लीगल ऑफिसर कारपोरेट व कंप्लायंस पार्वथीसम कांचिनाधाम…

Read More

Gamaharia. बुधवार को दिन में 12 बजे से अपराह्न चार बजे तक गम्हरिया के रापचा फुटबॉल मैदान में होने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. मंगलवार को यहां की तैयारी देखने पार्टी के सांसद व विधायक पहुंचे. इस अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक रामदास सोरेन, दशरथ गागराई, मंगल कांलिंदी, संजीव सरदार, निरल पूर्ति के अलावा सुखराम उरांव यहां पहुंचे. कार्यक्रम की तैयारी में जिला प्रशासन भी दिन-रात एक कर दिया है. कोल्हान के आयुक्त हरि कुमार केशरी व जिला के डीसी रविशंकर शुक्ला…

Read More

Jamshedpur. धातकीडीह कसाई बस्ती में घर से प्रतिबंधित मांस कि बिक्री की जा रही थी. इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार को बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने मो. गामा और मो. जावेद के घर में छापामारी की. घर के अंदर गोदाम में छापामारी करने पर पुलिस ने मो. जावेद के गोदाम से तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया. इसके अलावा मांस को तौलने में उपयोगी की जाने वाली तराजू भी जब्त की. वही. मो. गामा के घर में छापामारी कर पुलिस ने 50 किलो प्रतिबंधित मांस जब्त किया. छापामारी के दौरान दोनों घरों मेंअफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस को देख…

Read More

Sahabgunj.. जैप-9 साहिबगंज के डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने दो माह पहले पुलिस सेवा से त्याग पत्र दिया था. इसके पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया था. लेकिन अभी तक उनका त्याग पत्र राज्य सरकार के स्तर पर स्वीकार नहीं किया गया है. जानकार बता रहे हैं कि नवनीत हेंब्रम पाकुड़ जिले के महेशपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, यह अभी क्लियर नहीं हुआ है. नवनीत हेंब्रम की नियुक्ति पांच अप्रैल 2013 को हुई थी. त्याग पत्र में उन्होंने पुलिस हस्तक नियम-808 के नियमों का हवाला दिया है. जिसके तहत उन्होंने…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा अक्तूबर के पहले सप्ताह में संभावित बतायी जा रही है. हालांकि, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार किया. लेकिन, सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग महाराष्ट्र व झारखंड में एक साथ चुनाव करा सकता है. महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है. इस कारण से झारखंड में भी तय समय से एक महीना पहले चुनाव होने की संभावना जतायी जा रही है. ऐसे में अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही चुनाव आयोग एक साथ दोनों राज्यों में चुनाव की घोषणा कर सकता है. झारखंड में मतदाता…

Read More

Ranchi. राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार को कुड़ू के चीरी व नावाटोली में आयोजित सीधा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. चीरी कौशल विकास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने लगभग 46 लाख रुपये मूल्य की परिसंपत्तियों का वितरण किया. इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भाषण देने नहीं आपकी समस्या सुनने तथा केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी लेने आया हूं. केंद्र प्रायोजित विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आमजनों को हो रहा है या नहीं, इसकी मॉनीटरिंग करने आया हूं.राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार जो पैसा विकास व जनकल्याणकारी…

Read More