Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Steel की तार कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर हो गयी 98.61 फीसदी, टर्नओवर बढ़ा
Headlines

Tata Steel की तार कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर हो गयी 98.61 फीसदी, टर्नओवर बढ़ा

News DeskBy News DeskAugust 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. टाटा स्टील में तार कंपनी का समायोजन होना है. इसको लेकर एनसीएलटी की ओर से कई दौर की मंजूरी मिल चुकी है. इस पैकेज के तहत टाटा स्टील द्वारा तार कंपनी के प्रति शेयर के हिसाब से शेयरधारकों को 426 रुपये दिया जाना है. इसका फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर होगा. तार कंपनी के अधीकृत शेयरधारकों को यह राशि दी जायेगी. इसका नगद वितरण 6 सितंबर शुक्रवार को शुरू किया जायेगा. समायोजन की शर्तों के तहत इस राशि का भुगतान किया जायेगा. यह जानकारी टाटा स्टील के कंपनी सेक्रेटरी सह चीफ लीगल ऑफिसर कारपोरेट व कंप्लायंस पार्वथीसम कांचिनाधाम ने बीएसई और एनएसइ को दी है. टाटा स्टील ने इंडियन स्टील वायर प्रोडक्ट लिमिटेड (आइएसडब्ल्यूपी) के सारे इक्वीटी शेयर का टेकओवर कर लिया है.

इसकी जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को कंपनी की ओर से पहले ही दी जा चुकी है. कंपनी की ओर से बताया गया है कि टाटा स्टील को तार कंपनी की ओर से कुल 1873493 इक्वीटी शेयर टाटा स्टील को दिया गया है, जिसकी कीमत 417 रुपये 1 पैसे प्रति शेयर है, जिसके लिए कंपनी को 80 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा. इस तरह टाटा स्टील की हिस्सेदारी तार कंपनी में बढ़कर 98.61 फीसदी हो गयी है. पहले टाटा स्टील का शेयर तार कंपनी में 19345731 था, जो अब बढ़कर 2,12,19,224 हो चुका है. टाटा स्टील की हिस्सेदारी तार कंपनी में 98.48 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 98.61 फीसदी हो चुकी है. टाटा स्टील द्वारा 8 सितंबर 2023 को तार कंपनी के 96.53 इक्वीटी शेयर का अधिग्रहण किया गया. इसके बाद 1.95 फीसदी का इक्वीटी स्टेक लिया, जिसके बाद टाटा स्टील की हिस्सेदारी 98.48 फीसदी हो गयी था. इसके बाद टाटा स्टील ने 0.13 फीसदी का इक्वीटी शेयर लिया, जिसके बाद हिस्सेदारी 98.61 फीसदी हो गयी.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

यह भी बताया गया है कि टाटा स्टील की ओर से जो 80 करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी को की गयी है, उसका उपयोग कंपनी की ओर से कांबी मिल की स्थापना पर की जायेगी. तार कंपनी की स्थापना 2 दिसंबर 1935 को हुई थी. इसमें वायर रॉड, टीएमटी रिबार, वायर और वायर प्रोडक्ट का उत्पादन होता है. टाटा स्टील की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, तार कंपनी का कुल टर्नओवर और रेवेन्यू 341.99 करोड़ रुपये तक हो गया है. वित्तीय वर्ष 2020-2021 में कंपनी का शेयर 283.84 करोड़ रुपये था, वहीं वित्तीय वर्ष 2021-2022 में यह बढ़कर 354.15 करोड़ रुपये हो गया. वित्तीय वर्ष 2022-2023 में यह बढ़कर 341.99 करोड़ रुपये हो गया है.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group