Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: सूर्यधाम सिदगोड़ा में छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रघुवर दास ने सपरिवार भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: सूर्यधाम सिदगोड़ा में छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रघुवर दास ने सपरिवार भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

News DeskBy News DeskNovember 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

दोनों छठ घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, आकर्षक विद्युत सज्जा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम; छठी मइया के गीतों से भक्तिमय हुआ सूर्यधाम परिसर

जमशेदपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सूर्यधाम के दोनों छठ घाट तालाबों पर हजारों की संख्या में छठव्रती और श्रद्धालु उमड़े। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ व्रतियों ने अस्ताचलगामी एवं उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। छठी मइया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा सूर्यधाम परिसर भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने सपरिवार सूर्यधाम पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। उनके साथ धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास और पुत्रवधू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मौजूद रहीं। रघुवर दास ने परिवार के साथ विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा-अर्चना एवं हवन किया। उन्होंने छठी मइया और भगवान भास्कर से जमशेदपुर सहित समस्त झारखंडवासियों के सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की।

छठ महापर्व अनुशासन, संयम और समर्पण का प्रतीक: रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंडवासियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोक आस्था और सूर्य उपासना का यह पर्व जीवन में अनुशासन, पवित्रता, संयम और समर्पण का संदेश देता है। छठ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

JAMSHEDPUR NEWS: सूर्यधाम सिदगोड़ा में छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व नारी शक्ति के अद्भुत तप, त्याग, निष्ठा और अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। व्रतियों की कठिन साधना और समर्पण पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

आकर्षक सजावट और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

महापर्व को लेकर सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। दोनों छठ घाट तालाबों की विशेष साफ-सफाई कर उन्हें आकर्षक रूप दिया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, सुगंधित पुष्पों और आकर्षक सजावट से पूरा मंदिर परिसर भव्य दिखाई दे रहा था।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। स्थानीय प्रशासन की तैनाती के साथ सूर्य मंदिर समिति के दर्जनों सदस्य भी व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। समिति के सदस्यों ने स्वच्छता, श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को सुचारु बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

JAMSHEDPUR NEWS :महाराष्ट्र के औसा में टाटा पावर ने शुरू की 100.8 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना, सालाना बनेगी 30.8 करोड़ यूनिट बिजली

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महापर्व के सफल आयोजन, स्वच्छता और श्रद्धालुओं के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने सूर्य मंदिर समिति के सभी सदस्यों एवं सेवा कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सूर्यधाम सिदगोड़ा में छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :महाराष्ट्र के औसा में टाटा पावर ने शुरू की 100.8 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना, सालाना बनेगी 30.8 करोड़ यूनिट बिजली

November 16, 2026

Railway: वंदे भारत की ब्रेक खराब, फिर भी 463 किमी तक दौड़ाया, पायलट की चेतावनी भी नजरअंदाज, अब दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुरू की जांच

November 16, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: सूर्यधाम सिदगोड़ा में छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रघुवर दास ने सपरिवार भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सूर्यधाम सिदगोड़ा में छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :महाराष्ट्र के औसा में टाटा पावर ने शुरू की 100.8 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना, सालाना बनेगी 30.8 करोड़ यूनिट बिजली

November 16, 2026

Railway: वंदे भारत की ब्रेक खराब, फिर भी 463 किमी तक दौड़ाया, पायलट की चेतावनी भी नजरअंदाज, अब दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुरू की जांच

November 16, 2026

Jamshedpur: सोनारी में वाहन जांच के दौरान 14 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

November 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group