Author: News Desk

JAMSHEDPUR: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत राजस्व चोरी एवं अवैध निर्माण आम बात हो गई है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार भी भ्रष्टाचार में लिप्त अफ़सरों पर कार्रवाई करने के बजाय मौन दिख रहे हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, सेंट मैरिज स्कूल समेत अन्य दर्जनों आवासीय एवं व्यवसायिक भवन बिना नक्शा स्वीकृत कराए अथवा स्वीकृत नक्शा का व्यापक रूप से उल्लंघन कर बन रहे हैं. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के पदाधिकारीगण जिस अवैध निर्माण को चाहे पूरा करवाते हैं एवं…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेल यात्रियों का आक्रोश खुलकर सामने आया, जब रेल यात्री संघर्ष समिति के बैनर तले ट्रेनों की लगातार देरी के खिलाफ व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। स्टेशन परिसर में आयोजित इस अभियान में सैकड़ों यात्रियों ने भाग लेकर रेलवे की लचर व्यवस्था पर नाराजगी जताई और समयबद्ध ट्रेन संचालन की मांग उठाई। इस मौके पर पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू रायऔर समाजसेवी शिव शंकर सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने अभियान को समर्थन देते हुए रेलवे प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया। सरयू राय ने कहा कि इससे पहले भी स्टेशन…

Read More

Jamshedpur. आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के समीप शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बारात के दौरान हो रही आतिशबाजी की चिंगारी सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो पर जा गिरी, जिससे वाहन में अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाराती धूमधाम से पटाखे जला रहे थे, लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसी लापरवाही का नतीजा रहा कि चिंगारी सीधे गाड़ी पर गिरी और देखते ही देखते स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें उठते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने…

Read More

Chaibasa. चाईबासा ट्रेजरी में भी लाखों रुपए की अवैध निकासी का मामला सामने आया। राज्य सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने टीम गठित कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। राज्य के अन्य जिलों में ट्रेजरी से वैधानिक से वैधानिक निकासी का मामला सुर्खियों में है। इसी बीच पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुख्यालय चाईबासा में कोषागार से लाखों रुपए की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। पुलिस विभाग के बैंक खातों से लाखों रुपए की अवैध निकासी का पता चलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगुनिया गांव में भाकपा माओवादी से जुड़े रहे एक व्यक्ति की अज्ञात हथियारबंद लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दुगुनिया गांव निवासी 32 वर्षीय रमेश चांपिया उर्फ चमड़ा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रमेश कभी नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था और नक्सली गतिविधियों के कारण जेल भी जा चुका था। हालांकि जेल से रिहा होने के बाद उसने दोबारा संगठन में लौटने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से ही वह संगठन के निशाने पर बताया जा रहा था। रमेश ने सामान्य…

Read More

Jamshedpur. मानगो के आजादनगर थाना से 50 मीटर दूर ओल्ड पुरुलिया रोड की नूर कॉलोनी में शनिवार रात नशे के कारोबार को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते चाकूबाजी होने लगी। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक पक्ष ने हमलावरों की बाइक में आग लगा दी। एमजीएम अस्पताल में भी दोनों पक्ष भिड़ गए और हंगामा करने लगे। घटना के बाद कॉलोनी और आसपास तनाव का माहौल है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घायलों में एक पक्ष से…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर सहित राज्य के कई जिलों में 26 अप्रैल से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 अप्रैल को कई जिलों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है, उनमें उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती…

Read More

Devghar. झारखंड के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने देवघर से तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से अमेरिका निर्मित एक पिस्तौल बरामद की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र में एक अभियान चलाया गया। देवघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण पुष्कर ने बताया, ‘‘छापेमारी के दौरान तीन लोगों को पकड़ा गया। उनके पास से सात कारतूस और दो पिस्तौल बरामद की गईं, जिनमें से एक अमेरिका निर्मित है। पुलिस अधीक्षक (एटीएस) राजकुमार मेहता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो देवघर शहर…

Read More

Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में शनिवार शाम अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कपिल चौधरी ने बताया कि यह घटना पुलिस के संज्ञान में आई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के माता-पिता पुलिस के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि अपहृत व्यक्ति रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ा था। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। चौधरी ने कहा कि विनीत तिवारी के रूप में पहचाने गए इस व्यक्ति के अपहरण के के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Read More

Hazaribag. हजारीबाग जिले में शनिवार को एक एसयूवी के ट्रक से टकरा जाने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर शाम लगभग छह बजे हुई। चौपारण थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह ने कहा, “यह दुर्घटना तेज रफ्तार और एसयूवी चालक द्वारा ट्रक से आगे निकलने के प्रयास के कारण हुई और इस दौरान उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी…

Read More