Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Weather Alert: जमशेदपुर का पारा 41, चाईबासा का 42 डिग्री के पार, आज से 28 तक भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद
Breaking News

Weather Alert: जमशेदपुर का पारा 41, चाईबासा का 42 डिग्री के पार, आज से 28 तक भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद

News DeskBy News DeskApril 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Thermometer showing tropical heat and sky with hot sun rays in Celsius and Fahrenheit
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर सहित राज्य के कई जिलों में 26 अप्रैल से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 अप्रैल को कई जिलों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने जिन जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है, उनमें उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती क्षेत्र के कई जिले शामिल हैं। उत्तर-पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं। वहीं मध्यवर्ती जिलों में रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा, धनबाद और कोडरमा में भी खराब मौसम की संभावना व्यक्त की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Tata Steel में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; चीफ लैंड एक्विजिशन बने प्रवीण कुमार, 1 दिसंबर से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में दिनभर मौसम साफ रहा, जिससे लोगों ने भीषण गर्मी का सामना किया। रांची में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 43.6 और न्यूनतम 23.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 43.5 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 42.4 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। खासकर किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; चीफ लैंड एक्विजिशन बने प्रवीण कुमार, 1 दिसंबर से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

November 21, 2026

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026
Recent Post

Tata Steel में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; चीफ लैंड एक्विजिशन बने प्रवीण कुमार, 1 दिसंबर से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

November 21, 2026

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group