Author: News Desk

Medninagar.पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में नेशनल हाइवे पर स्कॉर्पियो और बुलेट के बीच शनिवार को भीषण टक्कर हो गई, जिससे बुलेट सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जिले पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव निवासी और भाजपा सांसद वीडी राम के प्रतिनिधि ईश्वरी पांडे के पुत्र आकाश पांडे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया।…

Read More

Jamshedpur. नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष छापेमारी अभियान में दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से करीब 15 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई टाटानगर स्थित आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी अधिकारी एस.के. साव और रेल एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के माध्यम से गांजा की खेप टाटानगर स्टेशन पहुंचने…

Read More

Jamshedpur.  शनिवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, घाटशिला मे समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारियों की उपस्थिति रही, जहाँ सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए गए।आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीण एसपी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के विभिन्न थानों में लंबित कांडों, वारंट और कुर्की का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर और शीघ्रता से किया जाए। सड़क सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर…

Read More

Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े चार हथियारबंद अपराधियों ने एक बैंक से करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और पांच लाख रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में दोपहर करीब 3:10 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, अपराधी दोपहर के भोजन (लंच टाइम) के दौरान बैंक में दाखिल हुए थे। बरही के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार विमल ने बताया, “चार हथियारबंद अपराधी बैंक में घुसे और उन्होंने प्रबंधक सहित चार कर्मचारियों को बंधक बना…

Read More

New Delhi. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि देश के कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर दिसंबर तक बिना रुकावट के टोल वसूली की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। गडकरी ने ‘लॉजिस्टिक्स शक्ति समिट एंड अवॉर्ड्स 2026’ के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि देश में ढांचागत सुविधाओं को बेहतर बनाकर परिवहन लागत घटाना जरूरी है। गडकरी ने कहा कि इस नई प्रणाली के तहत वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। यह व्यवस्था उन्नत प्रौद्योगिकियों पर आधारित होगी, जिसमें वाहन नंबर पहचानने वाली प्रणाली और फास्टैग जैसी इलेक्ट्रॉनिक…

Read More

Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को पेमेंट्स बैंक नियमों का पालन न करने के कारण पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। आरबीआई ने कहा कि बैंक का संचालन ऐसे तरीके से किया जा रहा था, जो उसके जमाकर्ताओं के हितों के लिए हानिकारक था।केंद्रीय बैंक ने बताया कि वह बैंक को बंद करने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करेगा। आरबीआई ने कहा कि बैंक ने उसे दिए गए पेमेंट्स बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक पहले भी कई मौकों पर नियामक…

Read More

Jamshedpur. एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां इलाजरत एक कैदी ने अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जिसे बीते रविवार को घाघीडीह केंद्रीय कारा से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि उसने जेल में ही गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान…

Read More

बिलासपुर – ग्रीष्मकालीन भीड़ के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पुणे-खड़गपुर के मध्य एक तरफ़ा 01 ट्रिप के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 01455 पुणे-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन पुणे से दिनाँक 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार को चलेगी तथा दिनांक 25 अप्रैल 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों से होते हुए खड़गपुर जाएगी। *समय सारिणी –* गाड़ी संख्या 01455 पुणे-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन पुणे से दिनाँक 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार को…

Read More

जमशेदपुर। एसएसजी इंग्लिश स्कूल ने सीआईएससीई ज़ोनल टेनिस टूर्नामेंट 2026 की सफल मेजबानी की। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें जमशेदपुर के विभिन्न आईसीएसई और आईएससी स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबलों और पुरस्कार वितरण के साथ यह आयोजन 24 अप्रैल शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सचिव केतन आदेसरा, प्रेसिडेंट रश्मिन रामपारा, प्राचार्या तथा शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टूर्नामेंट का संचालन स्पर्श अस्मित द्वारा किया गया, जिससे प्रतियोगिता सुचारु और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। समापन समारोह…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण एवं यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनों तथा स्टेशनों पर टिकट जांच को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु एक विस्तृत कार्ययोजना के तहत चलाई जा रही है | इस अभियान के तहत सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री डी.एस. चौहान के नेतृत्व में आज बिलासपुर स्टेशन तथा गाड़ियों में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में…

Read More