Chaibasa. .तमिलनाडु में फंसे पश्चिम सिंहभूम जिले के 24 प्रवासी श्रमिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद अपने घर लौटने के लिए ट्रेन में सवार हो गए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पश्चिम सिंहभूम जिले के 24 श्रमिक कथित तौर पर नियोक्ता द्वारा घर लौटने की अनुमति नहीं दिये जाने के कारण फंस गए थे। राज्य प्रवासी नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम लीडर शिखा लकड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ‘फंसे हुए’ प्रवासी श्रमिकों द्वारा साझा किए गए एक वीडियो संदेश का संज्ञान लिया तथा प्रकोष्ठ एवं पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन को उन्हें सुरक्षित घर वापस…
Author: News Desk
Kolkata. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब तक 91.78 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है, जो आजादी के बाद से राज्य में किसी चुनाव में दर्ज सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। पहले चरण के चुनाव में पश्चिम बंगाल के 16 जिलों की 152 सीट पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। इन सीटों पर 167 महिलाओं सहित कुल 1,478 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कुमार ने कहा, यह आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल में दर्ज अब तक का सर्वाधिक मतदान…
Jamshedpur. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना रंग गेट के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के समय कार में एक ही परिवार के कई सदस्य सवार थे, जो सरायकेला से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कार चालक को अचानक झपकी आ जाने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और यह सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग…
Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद से आक्रोशित एक युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। इस घटना में पूरा मकान और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गोलपहाड़ी निवासी राजा सिंह का अपनी पत्नी के साथ पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था, जिसके चलते गुरुवार को युवक ने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने घर के अंदर आग लगाई, जो…
New Delhi.सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां पेट्रोल पर लगभग 20 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लगभग 100 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठा रही हैं। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत को बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें 25-28 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने का दावा करने वाली खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।…
Jamshedpur. झारखण्ड अधिविद्य परिषद (जेएसी) द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में कुल 95.27 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। जेएसी के अधिकारियों के अनुसार, लड़कियों ने लड़कों से मामूली बढ़त बनाई, जहां 95.51 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में सफल रहीं। लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.01 रहा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में सफल हुए छात्रों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दीं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, जिन छात्रों को अपनी अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है, वे निराश न हों और बेहतर प्रयासों के साथ आगे बढ़ते…
Jamshedpur. ट्रेनों की लेटलतीफी अब यात्रियों के लिए सिरदर्द बन गई है। गुरुवार को भी टाटानगर से होकर गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं। सबसे बुरा हाल 12872 इस्पात एक्सप्रेस का रहा, जो अपने निर्धारित समय से 13 घंटे 31 मिनट की भारी देरी से चल रही थी। इसके अलावा, समर स्पेशल से लेकर प्रीमियम ट्रेनें भी इस लेटलतीफी की शिकार रहीं, जिससे टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे की इस अव्यवस्था का आलम यह है कि हाई प्रोफाइल ट्रेनें भी समय पर नहीं पहुंच रही हैं। हावड़ा…
हाजीपुर: ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी संख्या 09069/09070 उधना-समस्तीपुर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-पाटलिपुत्र- हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल 24, 25, 27, 28, 29 एवं 30 अप्रैल, 2026 को उधना से 05.30 बजे खुलकर अगले दिन 08.10 बजे डीडीयू, 12.00 बजे पाटलिपुत्र, 13.25 बजे हाजीपुर, 14.40 बजे मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 16.00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी…
धनबाद: पूर्व मध्य रेल (ECR) के धनबाद रेल मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर नकेल कसने के लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो गया है। इसी कड़ी में, धनबाद मंडल के सक्षम और वरीय अधिकारियों के कड़े दिशा-निर्देश पर गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को धनबाद रेलवे स्टेशन पर एक विशेष और सघन टिकट जांच अभियान (Ticket Checking Drive) चलाया गया। इस औचक निरीक्षण से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे यात्रियों को पकड़ा गया जो रेलवे के नियमों का उल्लंघन कर यात्रा कर रहे…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (Income Tax Appellate Tribunal – ITAT) के नए भवन निर्माण का रास्ता जल्द ही साफ होने वाला है। गुरुवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण, रांची बेंच के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान राज्य में न्यायाधिकरण के सुचारू कामकाज और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ हुई इस विशेष मुलाकात में आयकर अपीलीय…
