Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Petrol Diseal Price Hike :पेट्रोल, डीजल की कीमत बढ़ाने की अभी कोई योजना नहीं, विधानसभा चुनाव के बाद कीमतें 25-28 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने के दावे को सरकार ने किया खारिज
    Breaking News

    Petrol Diseal Price Hike :पेट्रोल, डीजल की कीमत बढ़ाने की अभी कोई योजना नहीं, विधानसभा चुनाव के बाद कीमतें 25-28 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने के दावे को सरकार ने किया खारिज

    News DeskBy News DeskApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां पेट्रोल पर लगभग 20 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लगभग 100 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठा रही हैं। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत को बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें 25-28 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने का दावा करने वाली खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर एक संवाददाता सम्मेलन में पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि कच्चे तेल और एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतें बहुत अस्थिर रही हैं। फिर भी सरकार ने कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

    उन्होंने बताया कि कच्चा तेल पिछले साल 70 डॉलर प्रति बैरल था और इस महीने औसतन 113 डॉलर से अधिक रहा। ”भारी वृद्धि के बावजूद सरकार ने कीमतें नहीं बढ़ाई हैं और सरकार का प्रयास कीमतों को स्थिर रखने का रहा है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी, ‘‘कुछ खबरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने की बात कही जा रही है। स्पष्ट किया जाता है कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

    Jamshedpur: जुगसलाई में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरायी, सरायकेला से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था परिवार, सभी जख्मी

    यह स्पष्टीकरण कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें संकेत दिया गया था कि पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में 29 अप्रैल को मतदान खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हो सकती है। कोटक ने कच्चे तेल की कीमत करीब 120 डॉलर प्रति बैरल रहने के आधार पर 25-28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी खबरें ‘‘नागरिकों में डर एवं घबराहट पैदा करने के लिए पेश की जा रही हैं और ये भ्रामक व गुमराह करने वाली हैं। ‘एक्स’ पर मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया, ‘‘दरअसल, भारत ही एक ऐसा देश है जहां पिछले चार साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं। भारत सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज बढ़ोतरी के प्रभाव से भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं।’’
    अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले तथा उसकी जवाबी कार्रवाई के बाद तेजी से बढ़ी हैं। इससे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक, फारस की खाड़ी को वैश्विक बाजारों से जोड़ने वाला तथा वैश्विक तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा संभालने वाला होर्मुज जलडमरूमध्य प्रभावी रूप से बंद हो गया है। ईरान युद्ध के बाद तेल की कीमतें लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 119 डॉलर तक पहुंच गई थीं। हालांकि बाद में कुछ गिरावट आई। नए सिरे से तनाव शुरू होने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत 103-106 डॉलर प्रति बैरल के बीच बनी हुई है। कच्चे कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक वृद्धि के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम अपरिवर्तित रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है।
    Jamshedpur : परसुडीह के गोलपहाड़ी में पत्नी से विवाद के बाद आक्रोशित युवक ने अपने ही घर में लगा दी आग
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Petrol Diseal Price Hike :पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ाने की अभी कोई योजना नहीं विधानसभा चुनाव के बाद कीमतें 25-28 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने के दावे को सरकार ने किया खारिज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जुगसलाई में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरायी, सरायकेला से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था परिवार, सभी जख्मी

    April 24, 2026

    Jamshedpur : परसुडीह के गोलपहाड़ी में पत्नी से विवाद के बाद आक्रोशित युवक ने अपने ही घर में लगा दी आग

    April 24, 2026

    JAC Matric Result: 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 95 प्रतिशत से ज्यादा छात्र उत्तीर्ण, प्रियांशु कुमारी, झारखंड टॉपर, लड़कियां लड़कों से रही आगे, बहरागोड़ा के छात्र ओम पूर्वी सिंहभूम टॉपर

    April 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जुगसलाई में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरायी, सरायकेला से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था परिवार, सभी जख्मी

    April 24, 2026

    Jamshedpur : परसुडीह के गोलपहाड़ी में पत्नी से विवाद के बाद आक्रोशित युवक ने अपने ही घर में लगा दी आग

    April 24, 2026

    Petrol Diseal Price Hike :पेट्रोल, डीजल की कीमत बढ़ाने की अभी कोई योजना नहीं, विधानसभा चुनाव के बाद कीमतें 25-28 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने के दावे को सरकार ने किया खारिज

    April 24, 2026

    JAC Matric Result: 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 95 प्रतिशत से ज्यादा छात्र उत्तीर्ण, प्रियांशु कुमारी, झारखंड टॉपर, लड़कियां लड़कों से रही आगे, बहरागोड़ा के छात्र ओम पूर्वी सिंहभूम टॉपर

    April 24, 2026

    Tatanagar: इस्पात एक्सप्रेस 13 घंटे लेट, दुरंतो और पुरुषोत्तम जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी रही सुस्त, यात्री परेशान

    April 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group