Jamshedpur: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) द्वारा आज चैंबर भवन, बिष्टुपुर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन कर मिस झारखंड 2026 सुश्री श्रेया अग्रवाल को सम्मानित किया गया. उन्हें सम्मानित किये जाने के दौरान चैंबर के कार्यकारिणी सदस्य उनके पिता रमेश अग्रवाल, माँ शीतल अग्रवाल, दादी सुमित्रा देवी एवं भाई सक्षम अग्रवाल भी मौजूद थे. इस अवसर पर चैंबर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सुश्री श्रेया अग्रवाल को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वक्ताओं ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि…
Author: News Desk
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के कड़े निर्देशानुसार, अवैध बालू उत्खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. इसी क्रम में जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर शतपथी के नेतृत्व में 21 और 22 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में एक व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया. खनन विभाग की यह विशेष कार्रवाई इचागढ़, चांडिल और चौका थाना क्षेत्र में संचालित की गई. छापेमारी अभियान रात्रि 12:00 बजे शुरू होकर प्रातः 06:00 बजे तक जारी रहा. इस दौरान टीम ने उन सभी संवेदनशील मार्गों और संभावित स्थलों की…
Bokaro/ Hazaribag. झारखंड के बोकारो और हजारीबाग जिलों में बुधवार शाम हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत चारगी घाटी क्षेत्र में बोकारो को रामगढ़ से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर एक ट्रक और एक टैंकर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पेटरवार थाने के प्रभारी अधिकारी राजू मुंडा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या के मामले में दोषी करार दिये गए राहुल वर्मा और लखन वर्मा द्वारा दायर अपील पर अपना फैसला बुधवार को सुरक्षित रख लिया। न्यायाधीश आनंद की 28 जुलाई 2021 को धनबाद में सुबह की सैर के दौरान हत्या कर दी गई थी। धनबाद में सीबीआई की विशेष अदालत ने उत्तम आनंद की हत्या के मामले में राहुल और लखन दोनों को दोषी करार दिया था। विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और उन पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था।…
विलासपूर। भारतीय रेलवे द्वारा ग्रीष्म ऋतु 2026 के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए देशभर में विशेष ट्रेनों का व्यापक संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 15 अप्रैल, 2026 से 15 जुलाई, 2026 तक की अवधि के लिए कुल 908 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों को मंजूरी प्रदान की गई है, जो इस अवधि में 18,262 ट्रिप संचालित करेंगी । यह पहल गर्मियों के चरम समय में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और प्रतीक्षा सूची को कम करने की दिशा…
रांची। हेमन्त सोरेन से आज रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में नव पदस्थापित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियों को लेकर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कई जिलों के अधिकारी रहे मौजूद मुख्यमंत्री से मिलने वाले अधिकारियों में चतरा के उपायुक्त रवि आनंद, रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज, गढ़वा के उपायुक्त अनन्य मित्तल, पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज और गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने भी की मुलाकात इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, रामगढ़…
जमशेदपुर: देश की आधी आबादी को उनका पूरा और वाजिब अधिकार दिलाने के संकल्प के साथ कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एआईसीसी (AICC) एवं प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस तथा सेवादल कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर के बारीडीह चौक पर एक विशाल नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता सेवादल के मुख्य संगठक राजा सिंह राजपूत ने की। नुक्कड़ सभा के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट और दृढ़ स्वर में महिला आरक्षण बिल को बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से लागू करने की जोरदार…
जमशेदपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों और नागरिकों पर हुए निर्मम आतंकी हमले की पहली बरसी के अवसर पर लौहनगरी जमशेदपुर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर इकाई की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने नम आंखों से शहीदों को याद किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में आतंकवाद की कड़ी निंदा की और देश की संप्रभुता व अखंडता के लिए हमेशा एकजुट रहने का संकल्प लिया। गोलमुरी शहीद स्मारक पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि यह श्रद्धांजलि सभा…
रांची। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की कार्य संस्कृति आज सवालों के घेरे में है। धरती और पर्यावरण संरक्षण के बारे में आज आम आदमी से ज्यादा सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों, मेधावी मस्तिष्क के स्वामियों और नौकरशाहों को जागरूक करने की आवश्यकता है। आम आदमी तो स्वयं भुक्तभोगी है। पुरानी विधानसभा के सभागृह में युगांतर भारती और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पृत्वी दिवस पर आयोजित समारोह में सरयू राय ने कहा कि आज सस्टेनेबल डेवलपमेंट के स्थान पर शाश्वत डेवलपमेंट को अपनाने की जरूरत है।…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसी कड़ी में जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध और नकली विदेशी शराब की खेप बरामद की है। इस छापामारी में शराब की अवैध बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त…
