Author: News Desk

धनबाद: धनबाद, बोकारो और आसपास के जिलों से ओडिशा की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। अब भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन पुराने और पारंपरिक आईसीएफ (ICF) कोच की जगह अत्याधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक एलएचबी (LHB – Linke Hofmann Busch) कोच के साथ किया जाएगा। इस बदलाव से यात्रियों को सफर के दौरान झटके कम लगेंगे और उनकी यात्रा पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हो जाएगी। 21 और 22 अप्रैल से…

Read More

Ranchi. जेएसएससी ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है. यह परीक्षा 12 अप्रैल को रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर व दुमका में स्थित 370 केंद्रों पर तीन पालियों में हुई थी. परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि प्रकाशित औपबंधिक उत्तर कुंजी के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करने के लिए लिंक अलग से जारी होगा. इसके माध्यम से अभ्यर्थी आपत्ति (साक्ष्य सहित) दर्ज कर सकते हैं. सभी पत्रों की औपबंधिक उत्तर कुंजी के विरुद्ध ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिए मात्र एक अवसर दिया जायेगा.

Read More

Ranchi. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने मंगलवार को कहा कि झारखंड सरकार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित शिकायतों पर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में ओबीसी की शिकायतों से संबंधित रिपोर्ट जुलाई 2025 से लंबित है, जब पिछली समीक्षा बैठक हुई थी। आयोग की अध्यक्ष ने कहा, मंगलवार को राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ ओबीसी से संबंधित शिकायतों की समीक्षा बैठक हुई और अधिकारियों को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। हमने ओबीसी के सामाजिक-आर्थिक, शैक्षिक और अन्य कई मुद्दों पर…

Read More

Ranchi. मंगलवार को रांची के पंडरा में जमीन कारोबारी भार्गो सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने शूटर सत्यम पाठक को गिरफ्तार कर लिया था और आज उसे लेकर कांके डेम के पास हथियार बरामदगी के लिए ले गयी थी लेकिन शूटर सत्यम पाठक पुलिस से हथियार छीन भागने की कोशिश करने लगा, तभी पुलिस के साथ उसका मुठभेड़ हो गया। एनकाउंटर के दौरान उसके दोनों पैर में गोली लगी जिसके बाद घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शूटर सत्यम पाठक कुख्यात अपराधी है और 2024 में उसने धुर्वा में…

Read More

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में तीन सत्र की तेजी के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निकासी और पश्चिम एशिया में लंबे समय तक अस्थिरता की आशंकाओं ने भी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स 494.12 अंक टूटकर 78,779.21 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 142.2 अंक फिसलकर 24,434.40 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक के शेयर में करीब नौ प्रतिशत की गिरावट आई। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर,…

Read More

Jamshedpur.बहरागोड़ा के पानीपाड़ा गांव के निकट स्वर्णरेखा नदी में मिले द्वितीय विश्व युद्ध के समय के अमेरिकी बम को भारतीय सेना ने निष्क्रिय कर दिया है । जोरदार धमाके के साथ आसमान में कई मीटर तक धुएं के गुब्बार दिखाई दिया। इससे पहले भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम ने जिला प्रशासन के सहयोग से बम को डिस्पोज करने वाले स्थान पर रखा। सभी प्रक्रिया भी पूरी करने के बाद क्षेत्र की घेराबंदी कर, नागरिकों को इससे दूर रहने और एहतियात बरतने का सुझाव दिया गया था। इसके थोड़ी देर बाद इस बम को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।

Read More

JAMSHEDPUR: टाटा स्टील के लगभग 11 हजार कर्मचारियों का ध्यान आज टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के शहर लौटने पर है. ज्ञात हो कि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी एक कमेटी मेंबर के निजी शादी समारोह में मंदारमनी गए हुए हैं. सूत्रों की माने तो आज सेकंड हाफ में उनके आने की सूचना है. कयास लगाया जा रहा है कि मंदारमनी से लौटने के बाद आज टाटा स्टील कर्मचारियों के ग्रेड पर निर्णायक बैठक होगी. बीते ग्रेड रिवीजन में NS ग्रेड के कर्मियों का DA पर पॉइंट 3 ₹ तय किया गया था एवं…

Read More

Ranchi. झारखंड के रांची जिले में मंगलवार को वित्तीय विवाद को लेकर एक भूमि कारोबारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब आठ बजे पांडर चौकी क्षेत्र में ओटीसी मैदान के पास उस समय हुई, जब भूमि कारोबारी मंदिर से लौट रहा था। रांची (शहर) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पारस राणा ने बताया, भूमि कारोबारी भार्गव सिंह एक निर्माण कंपनी चलाते थे। 20 लाख रुपये के विवाद को लेकर उन पर गोली चलाई गई। उन्हें…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए बुधवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर रहा है। इस ‘बुलडोजर अभियान’ के तहत बर्मामाइंस और गुदरी बाजार क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा। चक्रधरपुर रेल मंडल के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने अभियान की संवेदनशीलता को देखते हुए मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। पुलिस बल: कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बागबेड़ा और बर्मामाइंस थाना पुलिस के साथ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की भारी टुकड़ियों को तैनात किया गया है। मंगलवार को रेलवे के ढांचे को तोड़कर पूरे क्षेत्र को खाली करा दिया गया।…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता के समीप स्थित जुड़ी रेलवे फाटक पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है।दरअसल, झाड़ग्राम से एक ही परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए रायरंगपुर जा रहे थे। सभी लोग सफेद रंग की कार में सवार थे। इसी दौरान कार की रफ्तार काफी तेज होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार रेलवे फाटक…

Read More