Author: News Desk

Ranchi. राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए सरकार ने प्रशासनिक और स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट मोड में कर दिया है। आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि भीषण गर्मी से उत्पन्न किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए और आम लोगों की सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। स्वास्थ्य विभाग को भी मंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक तथा डिहाइड्रेशन से निपटने की…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित पीएम मॉल के पास मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और लू लगने के कारण व्यक्ति की मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। बिष्टुपुर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ…

Read More

जमशेदपुर। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च निकालने का ऐलान किया है। यह मार्च मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक निकाला जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष एवं विभिन्न मंडल अध्यक्षों…

Read More

जमशेदपुर। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए और उनकी सुविधा के लिए, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा नागपुर मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – शालीमार – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य एक फेरा के लिए ‘समर स्पेशल’ गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व में संचालित गाड़ी संख्या 08865/08866 को अब बदलकर 08861/08862 कर दिया गया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 08861 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–शालीमार) दिनांक – 27 अप्रैल 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से प्रस्थान करेगी, जबकि गाड़ी संख्या 08862 (शालीमार– नेताजी सुभाष…

Read More

 जमशेदपुर । महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार शाम साकची गोलचक्कर के समीप एक विशाल नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। नुक्कड़ सभा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र की सत्ताधारी भाजपा सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि विपक्ष ने भाजपा की ‘गलत मंशा’ को रंगे हाथों पकड़ लिया है। परिसीमन और जनगणना के नाम पर हो रही है जानबूझकर देरी सभा को…

Read More

 जमशेदपुर । पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शहर के एग्रीको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में आज मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को सुबह 9:00 बजे से कोल्हान क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक विशेष ‘ग्रेडिंग ट्रायल’ का सफल आयोजन किया गया। यह खेल आयोजन झारखंड खो-खो एसोसिएशन और पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें युवा खिलाड़ियों का भारी उत्साह देखने को मिला। कोल्हान प्रमंडल के 90 होनहार खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा इस विशेष ग्रेडिंग ट्रायल में पूरे कोल्हान प्रमंडल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर है। दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में भारतीय वायु सेना के ‘अग्निवीर वायु’ भर्ती को लेकर एक विशेष जागरूकता व्याख्यान और कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों ने भारी संख्या में और बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवाओं के चेहरों पर देश सेवा का जज्बा और भारतीय वायु सेना की नीली वर्दी पहनने का उत्साह और आकर्षण साफ झलक रहा था। अग्निवीर वायु: करियर के सुनहरे अवसरों की विस्तृत जानकारी…

Read More

बिलासपुर, रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 21 अप्रैल, 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत संरक्षा कोटि के 07 कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा संबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के द्वारा सम्मानित किया गया । बिलासपुर रेल मण्डल के यातायात सहायक-I/ चाँपा, श्री भानूप्रताप सिंह…

Read More

जमशेदपुर। रेल यात्रियों की लगातार बढ़ती परेशानियों और यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के विरुद्ध रेल यात्री संघर्ष समिति के संय़ोजक शिवशंकर सिंह की अगुवाई में मंगलवार को समिति का एक शिष्टमंडल एआरएम दफ्तर पहुंचा और चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने कहा कि यदि जल्द ही ट्रेनों की लेटलतीफी दूर नहीं की गई तो रेल यात्री संघर्ष समिति आंदोलन को और तेज करेगी। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें यात्रियों को जोड़कर उनकी आवाज को और बुलंद किया जाएगा। साथ…

Read More

जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब महज दो दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए राजनीतिक दलों के बीच नैरेटिव (विमर्श) बनाने और बिगाड़ने की जंग अपने चरम पर पहुंच गई है। चुनावों में अक्सर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता है, लेकिन इस बार बंगाल चुनाव में स्थानीय खानपान भी एक बड़ा सियासी हथियार बन गया है। परसों झाड़ग्राम दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘झालमुढ़ी’ खाते हुए एक तस्वीर ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था, और अब इसी सियासी कड़ी…

Read More