Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»South East Central Railway :संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक, तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”
    Breaking News

    South East Central Railway :संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक, तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”

    News DeskBy News DeskApril 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बिलासपुर,

    रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 21 अप्रैल, 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत संरक्षा कोटि के 07 कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा संबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के द्वारा सम्मानित किया गया ।

    बिलासपुर रेल मण्डल के यातायात सहायक-I/ चाँपा, श्री भानूप्रताप सिंह ने दिनांक 07 मार्च, 2026 को अपने ड्यूटी के दौरान एक माल गाड़ी से सिग्नल एक्सचेंज के दौरान पाया कि गाड़ी में इंजन से 11वें वैगन से असामान्य आवाज आ रही है । इन्होने तुरंत स्टेशन मास्टर, चाँपा को सूचित किया जिसके उपरांत निरीक्षण करने पर उक्त वैगन में “फ्लैट टायर” पाया गया । जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर ठीक किया गया । इस प्रकार श्री भानूप्रताप सिंह की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।

    बिलासपुर रेल मण्डल के यातायात सहायक श्री बी. जगदीश राव ने दिनांक 14 मार्च, 2026 को अपने ड्यूटी के दौरान माल गाड़ी के 4th वैगन से असामान्य आवाज आ रही है । इन्होने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचित किया जिसके उपरांत निरीक्षण करने पर उक्त वैगन में “फ्लैट टायर” पाया गया, जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी को सुरक्षित रवाना किया गया । इस प्रकार श्री बी. जगदीश राव की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।

    Jamshedpur: बाड़ीगोड़ा में अंडरब्रिज निर्माण के शिलान्यास के 3 साल बीते, पर नहीं शुरू हुआ काम, फूटा लोगों का गुस्सा, विरोध प्रदर्शन

    बिलासपुर रेल मण्डल के वरिष्ठ सहायक लोको पायलट/ कोरबा श्री पवन कुमार कर्ष ने दिनांक 23 मार्च, 2026 को अपने ड्यूटी के दौरान माल गाड़ी में कार्य के दौरान एक दूसरी माल गाड़ी के साथ सिग्नल आदान-प्रदान करते समय देखा कि गाड़ी में इंजन से 15वें वैगन में “हॉट एक्सल” है जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी को सुरक्षित रवाना किया गया । इस प्रकार श्री पवन कुमार कर्ष की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।

    रायपुर रेल मण्डल के ट्रैक मेंटेनर-III/ भाटापारा श्री शेखूराम ने दिनांक 12 मार्च, 2026 को अपने ड्यूटी के दौरान टेहका समपार फाटक सं.- 382 (किलोमीटर 759/4-6) ड्यूटी के दौरान एक गाड़ी में “हॉट एक्सल” देखा और तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया । जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी का सुरक्षित संचालन किया गया । इस प्रकार श्री शेखूराम की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।

    रायपुर रेल मण्डल के टेकनीशियन-I / भाटापारा श्री महेश कुमार श्रीवास ने दिनांक 11 मार्च, 2026 को भाटापारा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर ओ. एच. ई. मास्ट संख्या-764/30 के पास स्थित इलेक्ट्रिक फ्यूज बॉक्स में अचानक धुआँ उठते देखा, जो देखते ही देखते आग में परिवर्तित हो गया । इस आपात स्थिति में इन्होंने सूझबूझ तत्परता एवं सजगता का परिचय देते हुए तत्काल प्लेटफॉर्म नंबर-03 पर स्थित कैटरिंग स्टॉल से फायर एक्सटिंगयूसर लेकर तुरंत ही आग की लपटों को प्रभावी रुप से नियंत्रित कर पूर्णतः बूझा दिया । इस प्रकार श्री शेखूराम की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने खरीदा नामांकन पत्र, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री रहे मौजूद

    नागपुर रेल मण्डल के पॉइंट्स मैन-बी/ मुड़हीपार, श्री आकाश नायक ने दिनांक 11 मार्च, 2026 को अपने ड्यूटी के दौरान समपार फाटक सं .-454 पर ड्यूटी के दौरान इंजिन से तीसरे “वैगन में धुआँ” निकलते हुए देखा और तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर गाड़ी का सुरक्षित संचालन किया गया । इस प्रकार श्री आकाश नायक की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।

    नागपुर रेल मण्डल के लोको पायलट (सवारी)/ गोंदिया श्री मनोज कुमार सिंह ने दिनांक 07 मार्च, 2026 को अपने ड्यूटी के दौरान गाड़ी क्र. 68815 मे कार्य करते समय सिंदेवाही – आलेवाही के बीच कि.मी. 1164/8-7 में ध्वनि के साथ भारी झटका महसूस किया और इन्होने तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया । ततपश्चयात, ट्रैक की जाँच करने पर 205 mm का रेल फ्रेक्चर पाया गया । इस प्रकार श्री मनोज कुमार सिंह की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।

    इन संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के अवसर पर प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, प्रधान मुख्य इंजीनियर अन्य विभागाध्यक्ष सहित अधिकारीगण उपस्थित थे ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bilaspur news Bilaspur Railway Division Flat tyre wagon railway Hot axle issue railway Indian rail employees news Indian railway safety Latest railway updates Nagpur Railway Division Rail News Hindi Railway employees honored Railway fire incident railway safety award Railway staff bravery Raipur Railway News SECR safety meeting South East Central Railway News Tarun Prakash GM Track fracture railway train accident prevention Train safety India
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बाड़ीगोड़ा में अंडरब्रिज निर्माण के शिलान्यास के 3 साल बीते, पर नहीं शुरू हुआ काम, फूटा लोगों का गुस्सा, विरोध प्रदर्शन

    June 8, 2026

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने खरीदा नामांकन पत्र, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री रहे मौजूद

    June 8, 2026

    NEET UG Exam: एनटीए ने नीट-यूजी 2026 के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी दी

    June 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बाड़ीगोड़ा में अंडरब्रिज निर्माण के शिलान्यास के 3 साल बीते, पर नहीं शुरू हुआ काम, फूटा लोगों का गुस्सा, विरोध प्रदर्शन

    June 8, 2026

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने खरीदा नामांकन पत्र, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री रहे मौजूद

    June 8, 2026

    NEET UG Exam: एनटीए ने नीट-यूजी 2026 के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी दी

    June 8, 2026

    Railway GRP Constable Murder: जीआरपी कांस्टेबल से घरेलू काम कराने के आरोप में एडीजी रैंक के अधिकारी पर कार्रवाई शुरू, ये है आरोप

    June 8, 2026

    Jharkhand BJP: झारखंड के विकास के लिए भाजपा सबसे उपयुक्त विकल्प, नितिन नवीन ने 2029 के विस चुनाव में जुट जाने का किया आह्वान

    June 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group