Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»JIO के IPO को दूसरे दिन 5.57 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 3.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची
Headlines

JIO के IPO को दूसरे दिन 5.57 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 3.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची

News DeskBy News DeskOctober 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स लि. के आईपीओ को निवेशकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। कुल 30,213 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को दूसरे दिन 3.73 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं। संस्थागत निवेशकों की मजबूत मांग के साथ निर्गम को पेशकश के मुकाबले 5.57 गुना बोलियां मिलीं। शेयर बाजारों के आंकड़ों के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को दूसरे दिन कुल मिलाकर 5.57 गुना बोलियां मिल चुकी हैं। निवेशकों ने पेश किए गए 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 110 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की ओर से सबसे अधिक मांग आई। इस श्रेणी में 13.29 गुना अभिदान मिला।

वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए आरक्षित हिस्से को 5.97 गुना बोली मिली। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी में 1.54 गुना बोली मिली। कर्मचारियों की श्रेणी में 2.10 गुना और शेयरधारकों के लिए आरक्षित हिस्से को 4.05 गुना अभिदान मिला है। बड़े निवेशकों को आवंटित शेयरों को छोड़कर शेष हिस्से के लिए कुल 1.23 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं। इससे पहले जियो प्लेटफॉर्म्स ने 19 अक्टूबर को 212 बड़े निवेशकों से करीब 8,110 करोड़ रुपये जुटाए थे। इन निवेशकों को 1,119 रुपये प्रति शेयर की दर से शेयर आवंटित किए गए। यह मूल्य दायरे की ऊपरी सीमा है।

Jamshedpur News: Tata Steel के कैंटीन में अफरा-तफरी का माहौल ! कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन ने अध्यक्ष से कैंटीन की सुविधाओं में सुधार करवाने का किया आग्रह 

मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बड़े निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिली थीं। यह उपलब्ध आवंटन के 30 गुना से भी ज्यादा थीं। इन निवेशकों में ब्लैकरॉक, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, जीआईसी और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी जैसे वैश्विक परिसंपत्ति प्रबंधक और सरकारी निवेश कोष शामिल थे।

Weather Alert: 15 दिन पहले ही ठंड ने दी दस्तक, रात में बढ़ी ठिठुरन, 27 से 30 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार

रिलायंस की 66.4 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली जियो प्लेटफॉर्म्स ने बुधवार को अपना आईपीओ पेश किया था। कंपनी ने प्रति शेयर 1,065 से 1,119 रुपये के मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर करीब 30,213 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। आईपीओ के तहत पूरी तरह नए 27 करोड़ शेयर जारी किए गए हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: Tata Steel के कैंटीन में अफरा-तफरी का माहौल ! कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन ने अध्यक्ष से कैंटीन की सुविधाओं में सुधार करवाने का किया आग्रह 

October 24, 2026

Weather Alert: 15 दिन पहले ही ठंड ने दी दस्तक, रात में बढ़ी ठिठुरन, 27 से 30 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार

October 24, 2026

Tata Sons जैसी बड़ी एनबीएफसी के लिए पंजीकरण और सूचीबद्धता अनिवार्य, बोले RBI गवर्नर

October 24, 2026
Recent Post

CBI ने चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी को रेलवे स्टेशन से धर दबोचा, 2001 से घोषित था भगोड़ा, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा झारखंड

October 24, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे झारखंड, संवैधानिक संस्थाओं का ‘अपमान’ करने को लेकर राहुल पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group