Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hot Weather: गर्मी और लू को लेकर सरकार अलर्ट मोड में, अस्पतालों को तैयारी रखने के निर्देश
    Breaking News

    Hot Weather: गर्मी और लू को लेकर सरकार अलर्ट मोड में, अस्पतालों को तैयारी रखने के निर्देश

    News DeskBy News DeskApril 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए सरकार ने प्रशासनिक और स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट मोड में कर दिया है। आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि भीषण गर्मी से उत्पन्न किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए और आम लोगों की सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। स्वास्थ्य विभाग को भी मंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक तथा डिहाइड्रेशन से निपटने की पर्याप्त व्यवस्था रहे। डॉक्टरों, नर्सों, सहिया कर्मियों और अन्य चिकित्सा कर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है।

    अस्पतालों में जरूरी दवाएं, बेड और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध रखने पर जोर दिया गया है। मंत्री ने स्पष्ट किया है कि स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, गुमला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की आशंका है।

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    आम लोगों के लिए एहतियात
    सरकार ने लोगों को दोपहर 12 बजे से चार बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने तथा धूप में निकलते समय सिर ढकने की सलाह दी है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hot Weather: Government on alert mode regarding heat and heat wave Hot Weather: गर्मी और लू को लेकर सरकार अलर्ट मोड में instructions to hospitals to be prepared अस्पतालों को तैयारी रखने के निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026

    Ranchi Airport से पिछले एक वर्ष में 27 लाख यात्रियों ने किया सफर, एयरपोर्ट ने 87 करोड़ रुपये से अधिक लाभ कमाया

    June 14, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group