Jamshedpur. सोनारी थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय रूपा देवी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार देर रात बी ब्लॉक कुम्हारपाड़ा में हुई। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। परिजनों के अनुसार, रूपा देवी की शादी वर्ष 2003 में अजय वर्मा से हुई थी। शादी के कई वर्षों बाद भी संतान न होने के कारण रूपा देवी काफी परेशान रहती थीं। इधर, सुसाइड नोट में रूपा देवी ने लिखा है, “मैं किसी को सुख नहीं दे सकी, इसलिए यह कदम उठा रही हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। वहीं,…
Author: News Desk
Jamahedpur. टाटा स्टील अपने जमशेदपुर संयंत्र में इलेक्ट्रिकली-एसिस्टेड सिनगैस स्मेलटर (ईसीमेल्ट) प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगी जिससे कार्बन उत्सर्जन में 50 प्रतिशत की कटौती संभव होगी। साल 2045 तक नेट जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य रखने वाली टाटा स्टील ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने इस प्रौद्योगिकी के लिए एसएमएस समूह की कंपनी पॉल वुर्थ के साथ अंतिम समझौता किया है। दुनिया में पहली बार इस तकनीक का औद्योगिक स्तर पर कार्यान्वयन होगा।
Jamshedpur. पटमदा प्रखंड के बामनी गांव के पास सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुए सड़क हादसे में घायल तीन मजदूरों में से एक की इलाज के दौरान मंगलवार को एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान जोड़सा पंचायत अंतर्गत घोड़ाबांधा गांव निवासी 37 वर्षीय राजमिस्त्री बुद्धेश्वर सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर से मजदूरी कर लौट रहे कई मजदूर टाटा मैजिक (यात्री वाहन) की छत पर सवार थे। पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी गांव के समीप अचानक वाहन डगमगाने लगा। वाहन के पलटने की आशंका से घबराए मजदूरों ने चलती गाड़ी से…
Jamshedpur. मानगो नगर निकाय चुनाव में जीत के पश्चात मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।इसी क्रम में नव निर्वाचित कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनने पर अवधेश सिंह को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा कार्यकर्ताओं के बीच सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने न केवल कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, बल्कि संगठन के प्रति उनके समर्पण और विश्वास को भी और अधिक सुदृढ़ किया। इस समीक्षा बैठक में…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता ने मंगलवार को राज्य के नए लोकायुक्त के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्यपाल ने 16 अप्रैल को गुप्ता को झारखंड का लोकायुक्त नियुक्त किया था। राज्य में लोकायुक्त का पद पिछले कुछ वर्षों से रिक्त था। उच्च न्यायालय ने इस महीने की शुरुआत में झारखंड सरकार को लोकायुक्त और अन्य संवैधानिक अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया…
Jamshedpur. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को जेईई मेन 2026 (सेशन-1 और सेशन-2) का संयुक्त परिणाम जारी कर दिया। इस साल 16,04,854 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें 95% यानी 15,38,468 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें कुल 26 छात्रों ने 100 पर्सेटाइल हासिल किया, जिसमें आंध्र और तेलंगाना के 5-5 और राजस्थान के 4 छात्रों का सबसे ज्यादा दबदबा रहा। झारखंड में रांची की वैष्णवी कुमारी 99.977 पसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनी हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 426 है। हालांकि वैष्णवी ने सेशन-2 की परीक्षा नहीं दी थी। शहर के मुकुल महतो ने अपनी कड़ी मेहनत से न केवल…
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 22 और 25 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी के स्थान पर चांडिल, गुंडाबिहार और मुरी होकर चलेगी. ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 21 अप्रैल को अपने निर्धारित समय ( सुबह 8:50 बजे) से दो घंटे विलंब से हटिया स्टेशन से रवाना होगी.
Rourkela. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के इस्पात शहर राउरकेला की अपनी पहली एक दिवसीय यात्रा पर रहेंगी, जहां वह एक तारामंडल और एक जनजातीय संग्रहालय का उद्घाटन करेंगी। एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी प्राप्त हुई। राष्ट्रपति एक सार्वजनिक समारोह में आदिवासी नेता निर्मल मुंडा के नाम पर बने परिवेश पथ का भी उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह लगभग 10:25 बजे झारसुगुड़ा स्थित वीर सुरेंद्र साई (वीएसएस) हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा राउरकेला के लिए रवाना होंगी। एक अधिकारी ने बताया कि राउरकेला और झारसुगुडा दोनों जगहों…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहने से बाजारों में सकारात्मकता आई है। साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के दूसरे दौर की खबरों से पश्चिम एशिया के संघर्ष के समाधान की उम्मीदें बरकरार रहने से भी बाजारों को समर्थन मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 445.82 अंक चढ़कर 78,966.12 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 121.15 अंक की बढ़त के साथ 24,486 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक,…
Kolkata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार शाम दावा किया कि ‘‘केंद्रीय एजेंसियों का असहयोग’’ चुनाव के समय उनकी यात्रा योजनाओं में बाधक बन रहा है तथा आरोप लगाया कि उनकी उड़ान आधे घंटे रोकी गई।बनर्जी ने बेलेघाटा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज वापसी के दौरान मुझे रनवे पर आधे घंटे तक रोककर रखा गया। कल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को झाड़ग्राम में 40 मिनट तक रोककर रखा गया।’’ हालांकि, बनर्जी ने इस आरोप के संबंध में विस्तार से कुछ नहीं कहा। उनके दावों पर विमानन अधिकारियों की ओर से भी…
