Author: News Desk

Ranchi. झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में कैंसर जांच और उपचार की सुविधाओं का विस्तार करने का बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी सदर अस्पतालों और राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में आधुनिक कैंसर जांच केंद्र स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को बड़े शहरों के चक्कर लगाने से बचाना और जिला स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के आदेश के बाद, संयुक्त सचिव ने झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड को पत्र लिखकर सभी परियोजनाओं में रेडिएशन सेंटर, एमआरआई और सीटी स्कैन इकाइयों के…

Read More

TATA WORKES UNION NEWS/Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के Office Bearers द्वारा संचालित किए जा रहे हैं व्हाट्सएप ग्रुप OFFICE.BEARERS 2024-2027, जिसमें टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट संजीव कुमार तिवारी,सहायक सचिव श्याम बाबू के अलावा अन्य Office Bearers शामिल थे, उक्त व्हाट्सएप ग्रुप से टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह के अचानक लेफ्ट हो जाने पर NS ग्रेड के ऑफिस बीयर्स एवं टाटा स्टील के कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है. इस संदर्भ में टाटा स्टील प्रबंधन एवं टाटा स्टील कर्मियों में यह खबर चर्चा का विषय बना…

Read More

Jamshedpur. लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए सरकार ने प्रशासनिक और स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट मोड में कर दिया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार बढ़ते गर्मी के प्रभाव को दृष्टिपथ में रखते हुए जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में अगले आदेश तक के लिए वर्ग-K.G. से वर्ग-08 तक की कक्षाएँ प्रातः 07:00 बजे से पूर्वा. 11:30 बजे तक तथा वर्ग-09 से वर्ग-12 तक की कक्षाएँ प्रातः 07:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक संचालित की जायेंगी। यह आदेश दिनांक-21.04.2026 से प्रभावी होगा।

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर समेत झारखंड में गर्मी के तेवर तल्ख हो गये हैं। उत्तर-पश्चिम भारत से गर्म और शुष्क हवाएं झारखंड की ओर आ रही हैं। दरअसल, पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण छत्तीसगढ़ और मणिपुर तक दो टर्फ लाइन सक्रिय हैं, जिससे हवा का पैटर्न बदल रहा है। हवा में नमी की कमी के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो-तीन दिनों तक विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। रविवार को सरायकेला में 41.9 डिग्री, जमशेदपुर में 41.6 डिग्री और कोडरमा में 40 डिग्री तापमान…

Read More

Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग शहर में 20 अप्रैल को होने वाली एक ग्रैंड शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यह शादी कमांडो सिक्योरिटी संचालक टुनटुन सिंह के भांजे ऋषभ सिंह की शादी है. उनकी दुल्हन का नाम निधि सिंह है. दरअसल, हजारीबाग में ग्रैंड शादी के संगीत समारोह ने रविवार की रात को यादगार बना दिया. 20 अप्रैल को व्यवसायी नवल किशोर सिंह के पुत्र ऋषभ सिंह व निधि सिंह की शादी है. रोशनी, संगीत और सितारों की चमक से सजा यह आयोजन किसी बड़े फिल्मी अवॉर्ड शो से कम नहीं दिखा. समारोह के खास आकर्षण रहे…

Read More

Mumbai. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों की चिंता से शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती तेजी के बाद अस्थिर रहे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 236.64 अंक बढ़कर 78,730.18 अंक पर पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 66.65 अंक की बढ़त के साथ 24,420.20 अंक पर रहा। हालांकि बाद में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और बीएसई सेंसेक्स 27.41 अंक की गिरावट के साथ 78,504.91 पर आ गया, जबकि निफ्टी 11.80 अंक टूटकर 24,342.40 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में ट्रेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक,…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुरुलिया जिले की काशीपुर और मानबाजार विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाएं कीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बंगाल में आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और अमीर-गरीब, सभी ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं। जनता अन्याय, विभाजन और नफरत की राजनीति को नकार चुकी हमुख्यमंत्री ने कहा, “यह चुनाव अपनी अस्मिता और अधिकार की रक्षा के लिए है। बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं, बल्कि इलेक्शन कमीशन चुनाव लड़ रहा है। देशभर की फोर्स को यहां गरीबों को डराने-धमकाने के लिए लगा दिया गया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि…

Read More

Bokaro.  झारखंड के बोकारो जिले में रविवार को ‘लेवल क्रॉसिंग’ पर मालगाड़ी का एक डिब्बा कार से टकराने के बाद पटरी से उतर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना बोकारो थर्मल पुलिस थाना (बीटीपीएस) अंतर्गत ओवरब्रिज के पास हुई, जब मालगाड़ी दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) ऊर्जा संयंत्र से निकल रही थी। बीटीपीएस के प्रभारी अधिकारी पिंकू कुमार ने बताया कि मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया और इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मामले में जांच की जा रही है। धनबाद डिवीजन के संभागीय रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्रा ने बताया, ‘यह…

Read More

Chatra.. झारखंड के चतरा जिले में रविवार को 35 वर्षीय एक महिला और उसकी दो बेटियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के बोजाया गांव में शाम करीब चार बजे उस समय हुई, जब परवा देवी अपनी दो बेटियों के साथ कपड़े धोने तालाब पर गई थीं। सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया, परवा की छोटी बेटी गहरे पानी में फिसलकर डूब गई। इसके बाद महिला और उसकी बड़ी बेटी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी डूब गईं। ” उन्होंने बताया कि शवों को सदर…

Read More

Jhargram.. पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में रविवार को अपने चुनाव प्रचार के दौरान अचानक रुकते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झालमुड़ी का स्वाद लिया। झालमुड़ी मुरमुरे, हरी मिर्च और अन्य मसालों से बना एक लोकप्रिय बंगाली ‘स्ट्रीट फूड’ है। झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री के काफिले के अचानक एक सामान्य सी दुकान के सामने रुकने पर वहां मौजूद लोग और दुकानदार हैरान रह गए, जब मोदी स्टॉल पर जाकर झालमुड़ी की कीमत पूछने लगे। मोदी ने दुकानदार से पूछा, ‘‘भाई, झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है? अच्छे से बना दो झालमुड़ी।’ अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मौजूद प्रधानमंत्री ने विक्रेता को पैसे सौंपे और…

Read More