TATA WORKES UNION NEWS/Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के Office Bearers द्वारा संचालित किए जा रहे हैं व्हाट्सएप ग्रुप OFFICE.BEARERS 2024-2027, जिसमें टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट संजीव कुमार तिवारी,सहायक सचिव श्याम बाबू के अलावा अन्य Office Bearers शामिल थे, उक्त व्हाट्सएप ग्रुप से अचानक डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह के लेफ्ट हो जाने पर NS ग्रेड के ऑफिस बीयर्स में काफी आक्रोश व्याप्त है. सूत्रों की माने तो उक्त व्हाट्सएप ग्रुप में टाटा वर्कर्स यूनियन के न्यू सीरीज के कमेटी मेंबर सह वाइस प्रेसिडेंट संजीव कुमार तिवारी एवं सहायक सचिव…
Author: News Desk
New Delhi. टाटा ट्रस्ट्स ने रविवार को कहा कि बाई हीराबाई ट्रस्ट के न्यासियों ने पात्रता मानदंडों में मौजूद प्रतिबंधात्मक प्रावधानों (जैसे गैर यहूदियों के ट्रस्टी बनने पर रोक) को बदलने के लिए उचित प्राधिकरण के समक्ष कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब कुछ दिन पहले टाटा ट्रस्ट्स के पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर को दी गई एक शिकायत में दिग्गज उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन और पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह की बाई हीराबाई जमशेदजी टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टिट्यूशन (बाई हीराबाई ट्रस्ट) के बोर्ड में नियुक्ति को चुनौती दी थी।…
Ranchi.झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने से पहले ही लीक हो गया। शुक्रवार रात अचानक jacresults.com पर मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट दिखने लगा। छात्रों ने जब वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डाला तो पूरा रिजल्ट स्क्रीन पर आ गया। कई छात्रों ने इसे डाउनलोड करना शुरू कर दिया। हालांकि यह सिलसिला ज्यादा देर तक नहीं चला। कुछ ही घंटे में वेबसाइट से रिजल्ट हट गया और लिंक बंद हो गया। हालांकि जैक सचिव ने रिजल्ट को फर्जी और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि अभी रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया चल…
Dhanbad. संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में धनबाद पुलिस को ऐतिहासिक सफलता मिली है। कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह के करीबी सहयोगी शैफी उर्फ ‘मेजर’ को दुबई के अजमान से भारत लाए जाने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी से गिरोह के गुर्गों में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को रविवार शाम तक धनबाद लाया जाएगा, जहां उससे गैंग के नेटवर्क, फंडिंग और अन्य अपराधों को लेकर गहन पूछताछ होगी। सूत्रों के मुताबिक शैफी लंबे समय से झारखंड के व्यापारियों…
New Delhi. रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को निर्देश दिया है कि 1,228 फाटकों पर स्वचालित ‘क्लोजर’ प्रणाली लगाने के कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि जब तक सड़क यातायात के लिए गेट पूरी तरह बंद न हो, तब तक किसी ट्रेन को वहां से गुजरने की अनुमति नहीं मिल सके। यह स्वचालित प्रणाली समपार फाटकों के ‘इंटरलॉकिंग’ का हिस्सा है। इसके तहत ट्रेन के आने पर समपार फाटक सड़क यातायात के लिए स्वत: बंद हो जाता है या यदि गेट खुला रह जाए तो ट्रेन को ठहरने का सिग्नल दिया जाता है। यह कदम आठ जुलाई 2025 को तमिलनाडु…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट में एक रिट याचिका दायर करके पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल के ‘ब्लड बैंक’ में पिछले साल अक्टूबर में ‘संक्रमित’ रक्त चढ़ाने से कथित तौर पर एचआईवी संक्रमित हुए पांच बच्चों के लिए एक-एक करोड़ रुपये मुआवजे का अनुरोध किया गया है। पांच से सात वर्ष आयु वर्ग के इन बच्चों की ओर से याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता मोहम्मद शादाब अंसारी ने बताया कि ये सभी बच्चे ‘थैलेसीमिया मेजर’ नामक आनुवंशिक रक्त विकार से पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्हें नियमित रूप से रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे पश्चिमी…
Hazaribag. हजारीबाग जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है और 13 वर्षीय एक छात्रा की मां के बयान के आधार पर 15 अप्रैल को चरही थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश लाल ने कहा, मामला सामने आने के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। वह कई महीनों से छात्राओं का उत्पीड़न कर रहा था। उसके व्यवहार के कारण छात्राएं डर…
Jamshedpur. गर्मी चरम पर है. मौसम विभाग ने 20 अप्रैल को सात जिलों और 21 अप्रैल को नौ जिलों में लू की स्थिति को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। प्रभावित होने वाले जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। शुक्रवार को डाल्टनगंज में राज्य का सबसे अधिक तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बोकारो और रांची में क्रमशः 38.2 डिग्री सेल्सियस और 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस…
Chakardharpur.रेल मंत्रालय ने टाटानगर और चक्रधरपुर मंडल की दो योजना को 1.812 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इनमें पांड्रासाली-कांड्रा के बीच चौथी व पांचवीं रेल लाइन के निर्माण शामिल हैं। दोनों स्टेशन एवं यार्ड के बीच लाइन बढ़ने से ट्रेनों के आवागमन में सुधार होगा। यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या नहीं रहेगी। दूसरी ओर, गुरुवार को रेल मंत्रालय से टाटानगर में एक सैटेलाइट स्टेशन के रूप में नया कोचिंग टर्मिनल बनाने को मंजूरी मिली है। दक्षिण पूर्व जोन से दोनों प्रस्ताव को स्थल सर्वेक्षण के बाद मुख्यालय भेजा गया था। रेलवे के अनुसार, पांड्रासाली और कांड्रा की चौथी…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों ने सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद संसद में महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक को पारित न होने देकर महिलाओं के सपनों को ‘निर्दयतापूर्वक कुचल’ दिया है। मोदी लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण से संबंधित संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित न होने के एक दिन बाद राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दलों की स्वार्थ भरी राजनीति की कीमत देश की महिलाओं को चुकानी पड़ी है और इन दलों ने विधायी निकायों में…
