Author: News Desk

New Delhi. विधायिका में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने वाला विधेयक लोकसभा में पारित न हो पाने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार रात 8.30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। एक अधिकारी ने बताया, प्रधानमंत्री 18 अप्रैल, शनिवार को रात 8.30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि मोदी महिला आरक्षण के कार्यान्वयन के मुद्दे और संसद में हुई घटनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे, जहां विपक्षी दलों ने शुक्रवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के खिलाफ मतदान किया था। इस विधेयक के तहत, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कवायद के बाद, 2029 के…

Read More

Ranchi.रांची में एक जन्मदिन की पार्टी में 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 31 मार्च को नामकुम पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर 16 अप्रैल को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। नामकुम पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी रामनारायण सिंह ने बताया, पीड़िता और चारो आरोपी दोस्त थे। घटना में हिरासत में लिए गए आरोपियों में से एक की जन्मदिन पार्टी में…

Read More

New Delhi. मंत्रिमंडल ने शनिवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया। इससे केंद्र सरकार के लगभग 50.46 लाख कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत, दोनों में वृद्धि के कारण सरकारी खजाने पर कुल 6,791.24 करोड़ रुपये सालाना का बोझ पड़ेगा। मूल वेतन या पेंशन की मौजूदा 58 प्रतिशत की दर पर दो…

Read More

Jamshedpur: उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, अपर उपायुक्त संतोष गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  राहुल जी आनंद, डीटीओ  धनंजय, डीएमओ  सतीष नायक, एसडीपीओ घाटशिला व अन्य डीएसपी समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए, बैठक में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई. साथ ही नदियों से बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक…

Read More

Ranchi.झारखंड में प्रशासनिक सुधारों के बीच पुलिस विभाग में अब तक का सबसे बड़ा हाई-लेवल फेरबदल देखने को मिला। शुक्रवार देर 17 आईएएस और 46 आईपीएस बदले गए। सरकार ने इस बदलाव के जरिए न केवल एक दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) और उपायुक्तों (DC)को बदला है, बल्कि कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी दिए हैं। IPS की ट्रांसफर लिस्ट में आईजी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी व्यापक संशोधन किया गया है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में कई प्रतीक्षारत अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है, वहीं कुछ…

Read More

Dhanbad. धनबाद में बेखौफ हमलावरों ने कतरास थाना क्षेत्र के सोनारडीह में एक और दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने जनता श्रमिक संघ के क्षेत्रीय संगठन सचिव और धनबाद मेयर संजीव सिंह के करीबी समर्थक शुभम यादव को उनके ही घर में घुसकर गोलियों से छलनी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से आसानी से फरार हो गए। गोलीबारी के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शुभम को आनन-फानन में धनबाद के अशरफी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुभम के सिर और…

Read More

Ranchi. झारखंड के नैदानिक प्रतिष्ठान अधिनियम (सीईए) के तहत 50 बिस्तर तक की क्षमता वाले कई छोटे अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लीनिक को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है।  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की प्रदेश इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर इन छोटे अस्पतालों को कानून के दायरे से छूट देने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान नियमों के तहत अस्पतालों को 27 तरह की औपचारिकताओं को पूरा करना पड़ता है। इनमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी), इमारत के नक्शे…

Read More

Jamshedpur. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो-1 के अंतर्गत शनिवार को डिमना, उलियान और सोनारी में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार मेंटेनेंस, केबल कार्य और यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। डिमना क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एनएच-33, गोविंदपुर, नरगा सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। वहीं उलियान और रामनगर क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चरणबद्ध रूप से बिजली कटेगी। सोनारी के पंचवटी नगर और ग्वाला बस्ती में भी 11 से 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

Read More

Ranchi.झारखंड में हुए ट्रेजरी घोटाले ने एक ओर जहां पूरे वित्त विभाग को हिलाकर रख दिया है. वहीं इसका सबसे बड़ा असर झारखंड पुलिस के जवानों और अधिकारियों पर दिख रहा है. पुलिस की सैलरी रोक दी गई है. राज्य के 65 हजार से ज्यादा पुलिस अफसरों और कर्मियों को 16 अप्रैल बीत जाने के बाद भी वेतन नसीब नहीं हुआ है. नतीजतन, पुलिसवाले वेतन के अभाव में हलकान हैं, समस्या इसलिए ज्यादा है क्योकि मार्च महीने में स्कूल से लेकर कई जगहों पर खर्च करना होता है. वहीं लग्न का समय भी शुरू हो गया है, जिसमें कई पुलिस…

Read More

New Delhi. उद्योगपति गौतम अदाणी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के प्रमुख मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। यह बदलाव उनके बंदरगाह से ऊर्जा क्षेत्र तक फैले समूह के शेयर में लगातार तेजी के कारण उनकी संपत्ति में हुई वृद्धि के कारण हुआ है। एशिया के अमीर व्यक्तियों की ताजा रैंकिंग के अनुसार, अदाणी की कुल संपत्ति 92.6 अरब डॉलर है, जबकि अंबानी की संपत्ति 90.8 अरब डॉलर आंकी गई है। इस तरह अदाणी अब भारत और एशिया दोनों में सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अदाणी भारत के सबसे बड़े निजी बंदरगाह नेटवर्क का…

Read More