Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा
    Breaking News

    Jamshedpur : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा

    News DeskBy News DeskApril 18, 2026Updated:April 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    Jamshedpur: उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई.

    बैठक में एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, अपर उपायुक्त संतोष गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  राहुल जी आनंद, डीटीओ  धनंजय, डीएमओ  सतीष नायक, एसडीपीओ घाटशिला व अन्य डीएसपी समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए,

    बैठक में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई. साथ ही नदियों से बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई.

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026, 13 राज्यों की 150 महिला शिक्षाविद होंगी शामिल

    समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 19 मार्च से 17 अप्रैल तक की खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 16 हाईवा, 07 ट्रैक्टर, 02 टाटा 407 कुल 25 वाहन जप्त करते हुए 07 प्राथमिकी दर्ज कराई गई । साथ ही 4 लाख 29 हजार रू. जुर्माना वसूला गया.

    बैठक में खनन विभाग को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायत एवं परिवाद की समीक्षा करते हुए अवैध खनन, ईट भट्ठा, प्रदूषण मामले, इको सेंसेटिव जोन के अंदर अवैध उत्खनन के प्राप्त शिकायत मामले पर संलित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया .

    अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों बड़े माफियाओं पर कार्रवाई बढ़ाने का निर्देश दिया गया। वन विभाग को ईको सेंसेटिव जोन के अंदर अवैध उत्खनन, क्रशर संचालन की रोकथाम पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया.

    GAYA NEWS : पितृपक्ष में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा, रानी कमलापति और जबलपुर से गया चलेगी स्पेशल ट्रेन

    पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे सघन अभियान को निरंतर जारी रखा जाए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    East singhbhum jila me khanan task force ki baithak east singhbhum jila news Jamshedpur news jharkhand miniing news Jharkhand news purbi singhbhum jila news Sakchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026, 13 राज्यों की 150 महिला शिक्षाविद होंगी शामिल

    September 8, 2026

    GAYA NEWS : पितृपक्ष में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा, रानी कमलापति और जबलपुर से गया चलेगी स्पेशल ट्रेन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में मिनी इंडस्ट्री-अकादमिया कॉन्क्लेव 2026, उद्योग और संस्थान के बीच सहयोग पर जोर

    September 8, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026, 13 राज्यों की 150 महिला शिक्षाविद होंगी शामिल

    September 8, 2026

    GAYA NEWS : पितृपक्ष में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा, रानी कमलापति और जबलपुर से गया चलेगी स्पेशल ट्रेन

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में मिनी इंडस्ट्री-अकादमिया कॉन्क्लेव 2026, उद्योग और संस्थान के बीच सहयोग पर जोर

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :एक अक्टूबर से जमशेदपुर में शुरू होगा जीएसटी केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र,सिंहभूम चेम्बर की लंबे समय से लंबित मांग पूरी

    September 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :राजस्थान कल्याण परिषद के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 85 लोगों की स्वास्थ्य जांच

    September 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group