Jamshedpur.पूर्वी सिंहभूम जिले की पुलिस कमान में शनिवार शाम को बड़ा बदलाव हुआ। जिले के नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा और ग्रामीण एसपी शुभम खंडेवाल ने आधिकारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया है। 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी ललित मीणा मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के निवासी हैं। जमशेदपुर आने से पहले वे लातेहार में प्रशिक्षु आईपीएस और चैनपुर में एसडीपीओ के रूप में कार्य कर चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वह फिलहाल शहर की स्थिति को समझेंगे। इसके बाद ही प्राथमिकताओं पर कार्य करेंगे। नए ग्रामीण एसपी शुभम खंडेवाल भी 2021 बैच…
Author: News Desk
Jamshedpur. सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कागलनगर रोड पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। भूतनाथ मंदिर के समीप स्थित पांच मंजिला आवास टावर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में एयर कंडीशनर के आउटडोर यूनिट में जोरदार धमाके के साथ भीषण आग लग गई। घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे की है। अपार्टमेंट के तीसरे तल पर स्थित फ्लैट नंबर 3/9 में अचानक एसी की यूनिट में विस्फोट हुआ। देखते ही देखते आग की लपटें बेडरूम तक फैल गईं। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही पास के स्थानीय युवकों और निवासियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर…
जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव मैदान में खेले जा रहे खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) में शनिवार को रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, वहीं जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार को लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के महासचिव सौरव तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची द्वारा आयोजित केपीएल के पहले मुकाबले में जुगसलाई सिंग्स XI…
जमशेदपुर। सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय श्रम एवं नियोजन मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण मांग रखी है। उन्होंने हायर पेंशन स्कीम का लाभ दिलाने के लिए संबंधित पोर्टल को एक बार फिर से खोलने का आग्रह किया। कर्मचारियों की मांग को दिया समर्थन सांसद महतो ने बताया कि टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के एक समूह ने उन्हें ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन कर्मचारियों को एक और मौका देने की मांग की गई, जो किसी कारणवश इस योजना का लाभ नहीं ले सके। सांसद ने इस मुद्दे को गंभीरता…
जमशेदपुर । जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त के निर्देशानुसार यातायात एवं सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन पर जोर दिया गया। अधिकारियों की रही मौजूदगी बैठक में अर्नव मिश्रा, संतोष गर्ग, राहुल आनंद और धनंजय सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने स्तर पर सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के सुझाव दिए। सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता समीक्षा के दौरान मार्च माह में हुई 48 सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त…
बिलासपुर ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें सहज, सुगम और कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 09053 उधना-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन का परिचालन उधना से दिनांक 20 एवं 25 अप्रैल 2026 को किया जाएगा | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09054 सांतरागाछी-उधना स्पेशल ट्रेन का परिचालन सांतरागाछी से दिनाँक 22 एवं 27 अप्रैल 2026 को किया जाएगा | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के…
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को भाजपा ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय एवं उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर इस जनविरोधी निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई टैक्स गणना व्यवस्था आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ डालने वाली है। इसका सीधा असर मानगो क्षेत्र के हजारों परिवारों पर पड़ेगा, जिसमें फ्लैट में रहने…
जमशेदपुर । कदमा थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल को एक सैनिक/पूर्व सैनिक के साथ पुलिस द्वारा कथित अभद्रता और मारपीट की घटना को लेकर माहौल गरमा गया है। इस घटना के विरोध में पूर्व सैनिकों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद पूरे पूर्व सैनिक समाज में आक्रोश देखा जा रहा है और इसे सेना के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है। कदमा थाना में जोरदार प्रदर्शन घटना के विरोध में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2013 बैच के अधिकारी राजीव रंजन ने उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। समाहरणालय परिसर में आयोजित सादे समारोह में निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सादे समारोह में पदभार ग्रहण पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक गरिमा के बीच नए उपायुक्त का स्वागत किया गया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में जिले के विकास कार्यों को नई…
जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने बढ़ती गर्मी और यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। गाड़ी संख्या 08871/08872 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी) समर स्पेशल ट्रेन में अब 2 अतिरिक्त अस्थायी कोच जोड़े जाएंगे। यह निर्णय खास तौर पर उन यात्रियों के लिए राहत भरा है जो लंबे समय से वेटिंग लिस्ट की समस्या से जूझ रहे थे। यात्रियों को बड़ी राहत, वेटिंग लिस्ट होगी कम रेलवे प्रशासन के अनुसार, गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है, जिससे ट्रेनों में…
