जमशेदपुर. जमशेदपुर के टिनप्लेट गुरुद्वारा की प्रधानगी को लेकर विपक्ष के आरोपों को लेकर उठे विवाद में रविवार को नया मोड़ सामने आया. जहां विपक्ष के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मानावाल और उनके चार समर्थकों ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में अपने प्रतिद्वन्दवी उम्मीदवार सुरजीत सिंह खुशीपुर और चुनाव कमेटी के संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला से माफी मांगनी पड़ी. इसे लेकर मंगलवार की शाम टिनप्लेट गुरुद्वारा के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इसमें सुरजीत खुशीपुर और गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा कि गत 11 अप्रैल को विपक्षी गुट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी. उनके…
Author: News Desk
जमशेदपुर। पोटका प्रखंड के मानपुर पंचायत के मानपुर गांव एवं पोड़ाडीहा पंचायत के मोगलासाईं ग्राम तथा जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हितकू में रविवार को आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। दोनों स्थानों पर मंदिर प्रांगण में पहुंचकर उन्होंने मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय बना रहा। एकता, परंपरा और सकारात्मक सोच पर दिया जोर विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक सोच को मजबूत करते…
जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई विधानसभा में भाजपा ने संगठन विस्तार को लेकर मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की। रविवार को गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा और जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन ‘हन्नु’ ने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की स्वीकृति के पश्चात अपने-अपने मंडल कमेटी की घोषणा की। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने दोनों मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। गोविंदपुर मंडल कमेटी: अध्यक्ष:…
जमशेदपुर:झारखंड में नियोजन नीति और शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में मैथिली भाषा को शामिल नहीं किए जाने पर विरोध तेज हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर जमशेदपुर में मैथिली भाषा संघर्ष समिति, झारखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक साकची स्थित केनेलाइट होटल में आयोजित हुई और इसकी अध्यक्षता मानस मिश्रा ने की। मैथिली भाषियों में नाराजगीझारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी JTET नियमावली में जिलावार जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में मैथिली को फिर से शामिल नहीं किया गया। इस…
● मानवता के नाम पर अपने मुंह मियाँ मिट्ठू ना बने अस्पताल प्रबंधन, जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से ही मिलती है जरूरतमंदों को राहत जमशेदपुर। मेहंदी कुमारी के इलाज को लेकर टाटा मेन हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा जारी बयान पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए उसे भ्रामक और तथ्यों से परे बताया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा यह दावा करना कि ईलाज के बिल माफी पर किसी भी जनप्रतिनिधि, राजनेता या एनजीओ का कोई योगदान नहीं है, पूरी तरह सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश करना है। गुंजन यादव ने कहा कि…
● सभागार में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर दिलाई गई शपथ जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा रविवार को सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन सभागार में संविधान निर्माता, भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबडेकर जयंती के अवसर पर सम्मान अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परेश मुखी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, कार्यक्रम के कोल्हान प्रभारी अभय सिंह मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान मोर्चा के जिला महामंत्री पी के करवा ने सभा में उपस्थित लोगों…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह (एनएच-33, उल्दा) स्थित माता वैष्णो देवी धाम में इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। धाम में आयोजित हो रहे चौथे वार्षिक धार्मिक महोत्सव का दूसरा दिन भारी उत्साह और पूरी धार्मिक आस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 18 अप्रैल से शुरू हुए इस चार दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन जमशेदपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। पूरा गालूडीह क्षेत्र माता के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हो उठा है। यह महोत्सव 21 अप्रैल…
TATA WORKES UNION NEWS/Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के Office Bearers द्वारा संचालित किए जा रहे हैं व्हाट्सएप ग्रुप OFFICE.BEARERS 2024-2027, जिसमें टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट संजीव कुमार तिवारी,सहायक सचिव श्याम बाबू के अलावा अन्य Office Bearers शामिल थे, उक्त व्हाट्सएप ग्रुप से अचानक डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह के लेफ्ट हो जाने पर NS ग्रेड के ऑफिस बीयर्स में काफी आक्रोश व्याप्त है. सूत्रों की माने तो उक्त व्हाट्सएप ग्रुप में टाटा वर्कर्स यूनियन के न्यू सीरीज के कमेटी मेंबर सह वाइस प्रेसिडेंट संजीव कुमार तिवारी एवं सहायक सचिव…
New Delhi. टाटा ट्रस्ट्स ने रविवार को कहा कि बाई हीराबाई ट्रस्ट के न्यासियों ने पात्रता मानदंडों में मौजूद प्रतिबंधात्मक प्रावधानों (जैसे गैर यहूदियों के ट्रस्टी बनने पर रोक) को बदलने के लिए उचित प्राधिकरण के समक्ष कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब कुछ दिन पहले टाटा ट्रस्ट्स के पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर को दी गई एक शिकायत में दिग्गज उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन और पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह की बाई हीराबाई जमशेदजी टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टिट्यूशन (बाई हीराबाई ट्रस्ट) के बोर्ड में नियुक्ति को चुनौती दी थी।…
Ranchi.झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने से पहले ही लीक हो गया। शुक्रवार रात अचानक jacresults.com पर मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट दिखने लगा। छात्रों ने जब वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डाला तो पूरा रिजल्ट स्क्रीन पर आ गया। कई छात्रों ने इसे डाउनलोड करना शुरू कर दिया। हालांकि यह सिलसिला ज्यादा देर तक नहीं चला। कुछ ही घंटे में वेबसाइट से रिजल्ट हट गया और लिंक बंद हो गया। हालांकि जैक सचिव ने रिजल्ट को फर्जी और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि अभी रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया चल…
