Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Trust: बाई हीराबाई ट्रस्ट के न्यासी की पात्रता से जुड़ी शर्तों को बदलने की तैयारी में टाटा ट्रस्ट्स
    Breaking News

    Tata Trust: बाई हीराबाई ट्रस्ट के न्यासी की पात्रता से जुड़ी शर्तों को बदलने की तैयारी में टाटा ट्रस्ट्स

    News DeskBy News DeskApril 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा ट्रस्ट्स ने रविवार को कहा कि बाई हीराबाई ट्रस्ट के न्यासियों ने पात्रता मानदंडों में मौजूद प्रतिबंधात्मक प्रावधानों (जैसे गैर यहूदियों के ट्रस्टी बनने पर रोक) को बदलने के लिए उचित प्राधिकरण के समक्ष कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब कुछ दिन पहले टाटा ट्रस्ट्स के पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर को दी गई एक शिकायत में दिग्गज उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन और पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह की बाई हीराबाई जमशेदजी टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टिट्यूशन (बाई हीराबाई ट्रस्ट) के बोर्ड में नियुक्ति को चुनौती दी थी। मिस्त्री ने दावा किया था कि श्रीनिवासन और सिंह ट्रस्ट डीड में निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं, जिसमें पारसी जरथुस्त्री धर्म का पालन और मुंबई में निवास की विशिष्ट शर्तें शामिल हैं।

    इस महीने की शुरुआत में टाटा ट्रस्ट्स के ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन ने व्यावसायिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए बाई हीराबाई ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बाद में स्वीकार किया कि उन्होंने टाटा ट्रस्ट्स प्रबंधन के अनुरोध पर पद छोड़ा था।

    Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ

    टाटा ट्रस्ट्स ने एक बयान में कहा कि बाई हीराबाई ट्रस्ट के न्यासियों के बोर्ड की बैठक 17 अप्रैल, 2026 को टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन टाटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ट्रस्ट की गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही मीडिया में ट्रस्ट से संबंधित हालिया बयानों पर चर्चा की गई।
    बयान में कहा गया, ”ट्रस्टियों ने ट्रस्ट डीड की विसंगतियों को दूर करने और इसे टाटा ट्रस्ट्स के उन मूल्यों के अनुरूप बनाने के लिए, जिनका वह हमेशा प्रतीक रहा है, न्यासियों की पात्रता के संबंध में प्रतिबंधात्मक शर्तों को बदलने के लिए उचित प्राधिकरण के समक्ष कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया है।”

    Jamshedpur: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर टाटानगर स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    ट्रस्टियों ने इस बात पर जोर दिया कि टाटा की विचारधारा हमेशा समावेशी, धर्मनिरपेक्ष और सर्वव्यापी रही है, जिसका ध्यान परोपकार और राष्ट्र सेवा पर केंद्रित है। टाटा ट्रस्ट्स ने कहा, भारत के एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश से प्राप्त कानूनी राय के बाद 2000 से गैर यहूदियों को लगातार ट्रस्ट में नियुक्त किया गया है। न्यासियों ने कहा कि बाई हीराबाई एक गैर-शेयरधारिता न्यास है, जिसका संपत्ति आधार और गतिविधियां सीमित हैं।”

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Trust: Tata Trusts is preparing to change the eligibility criteria for the trustees of Bai Hirabai Trust. Tata Trust: बाई हीराबाई ट्रस्ट के न्यासी की पात्रता से जुड़ी शर्तों को बदलने की तैयारी में टाटा ट्रस्ट्स
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ

    June 14, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर टाटानगर स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    June 14, 2026

    Diseal Industry Supply: पेट्रोल पंपों से डीजल की खरीद पर ‘अंकुश’ से औद्योगिक इकाइयों की चिंता बढ़ी

    June 14, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ

    June 14, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर टाटानगर स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    June 14, 2026

    Diseal Industry Supply: पेट्रोल पंपों से डीजल की खरीद पर ‘अंकुश’ से औद्योगिक इकाइयों की चिंता बढ़ी

    June 14, 2026

    Seraikellka-:विश्व रक्तदाता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला का रक्तदान शिविर, मानव सेवा के लिए उमड़े रक्तदाता

    June 14, 2026

    Jharkhand GI TAG: झारखंड के कारीगरों और बुनकरों के लिए एक बड़ी उपलब्धि, कुचाई रेशम, मुंडा ज्वेलरी और बांस की कलाकृतियों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group