Author: News Desk

Ranchi.  झारखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को राज्य सरकार को गुमला से लापता नाबालिग लड़की के ठिकाने के बारे में जानकारी देने के लिए दो सप्ताह की समय सीमा तय की और चेतावनी दी कि यदि कोई ठोस प्रगति नहीं हुई तो मामला सीबीआई को सौंपा जा सकता है। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की खंडपीठ चंद्रमुनि उरैन द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिनकी छह वर्षीय बेटी सितंबर 2018 से लापता है अदालत ने पाया कि सात साल की जांच के बावजूद पुलिस पीड़ित का पता लगाने में असमर्थ रही है और…

Read More

जमशेदपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर रेल यात्री संघर्ष समिति ने सोमवार को आगे की रणनीति बनाने हेतु महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह, आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह तथा जद (यू) के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार उपस्थित रहे। यह बैठक जमशेदपुर पस्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में यह तय हुआ कि यात्री रेल गाड़ियों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ संघर्ष समिति चरणबद्ध आंदोलन करेगी। चक्रधरपुर मंडल द्वारा स्थिति में ठोस सुधार करने तक आंदोलन जारी रहेगा।…

Read More

रायपुर, गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नांदेड़ से आसनसोल के बीच एक-एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव भी देगी, जिससे झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।  कब और कैसे चलेगी ट्रेन? गाड़ी संख्या 07701 नांदेड़–आसनसोल समर स्पेशल 21 अप्रैल 2026 को रात 23:50 बजे नांदेड़ से रवाना होगी। यह ट्रेन विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 12:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 07702 आसनसोल–नांदेड़…

Read More

जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में गोपिबल्लवपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी रणनीति को और अधिक धार देना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के लोधाशोली स्थित पार्टी कार्यालय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। इसके तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में एक व्यापक जनसंपर्क अभियान (Jan Sampark Abhiyan) चलाया गया। इस खास मौके पर जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो और गोपिबल्लवपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो ने मोर्चा संभाला और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगामी चुनाव में…

Read More

सरायकेला-खरसावां। जिले के कृषकों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार ठोस कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में नीमडीह प्रखंड के अंतर्गत आने वाले हेवन और लाकड़ी लैंपस (LAMPS) में 200 लाह कृषकों के लिए एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण और टूल-किट वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के स्पष्ट निर्देश पर आयोजित इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेती को वैज्ञानिक आधार देकर लाह उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्नत और वैज्ञानिक तकनीक से लाह…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जमशेदपुर के सर्किट हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो ने केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण को लेकर केंद्र की नीयत बिल्कुल भी साफ नहीं है और सत्ताधारी दल इस संवेदनशील मुद्दे का इस्तेमाल केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए कर रहा है। नोटिफिकेशन जारी होने में देरी पर उठाए सवाल प्रेस…

Read More

Chatra. झारखंड के चतरा जिले में एक महिला और उसकी बेटी के शव के पोस्टमार्टम के लिए उनके परिजनों से पांच हजार रुपये वसूलने के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, मां-बेटी की मौत जिले के भोज्या गांव में एक तालाब में डूबने से हुई थी। उपायुक्त रवि आनंद ने बताया, ‘‘सदर अस्पताल में दोनों के पोस्टमार्टम के लिए एक सफाईकर्मी द्वारा शोक संतप्त परिवार से पांच हजार रुपये वसूले जाने की शिकायत सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।’’ उन्होंने कहा, मैंने…

Read More

New Delhi. जिंदल स्टेनलेस स्टील लिमिटेड ने सोमवार को ‘जिंदल इन्फिनिटी’ नाम से स्टेनलेस स्टील सरिया पेश करते हुए खुदरा बाजार में प्रवेश की घोषणा की। यह कदम निर्माण क्षेत्र की पूरी मूल्य श्रृंखला में कंपनी की मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में एक रणनीतिक विस्तार है। इस पहल के जरिये कंपनी अब अपने पारंपरिक कारोबार से कारोबार मॉडल से आगे बढ़कर सीधे अंतिम उपभोक्ताओं, बिल्डर और निर्माण कार्य से जुड़े कारीगरों तक पहुंच बना सकेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा कि जिंदल इन्फिनिटी के साथ खुदरा क्षेत्र में प्रवेश कंपनी की क्षमताओं का विस्तार है और इसका…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में कैंसर जांच और उपचार की सुविधाओं का विस्तार करने का बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी सदर अस्पतालों और राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में आधुनिक कैंसर जांच केंद्र स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को बड़े शहरों के चक्कर लगाने से बचाना और जिला स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के आदेश के बाद, संयुक्त सचिव ने झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड को पत्र लिखकर सभी परियोजनाओं में रेडिएशन सेंटर, एमआरआई और सीटी स्कैन इकाइयों के…

Read More

TATA WORKES UNION NEWS/Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के Office Bearers द्वारा संचालित किए जा रहे हैं व्हाट्सएप ग्रुप OFFICE.BEARERS 2024-2027, जिसमें टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट संजीव कुमार तिवारी,सहायक सचिव श्याम बाबू के अलावा अन्य Office Bearers शामिल थे, उक्त व्हाट्सएप ग्रुप से टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह के अचानक लेफ्ट हो जाने पर NS ग्रेड के ऑफिस बीयर्स एवं टाटा स्टील के कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है. इस संदर्भ में टाटा स्टील प्रबंधन एवं टाटा स्टील कर्मियों में यह खबर चर्चा का विषय बना…

Read More