Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur news :ट्रेनों की लेटलतीफी से आम यात्री गंभीर रुप से परेशानःसरयू राय
    Breaking News

    Jamshedpur news :ट्रेनों की लेटलतीफी से आम यात्री गंभीर रुप से परेशानःसरयू राय

    ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रणनीति बनाने हेतु अहम बैठक, व्यापक और असरदार होगा 26 अप्रैल का हस्ताक्षर अभियान
    News DeskBy News DeskApril 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर रेल यात्री संघर्ष समिति ने सोमवार को आगे की रणनीति बनाने हेतु महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह, आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह तथा जद (यू) के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार उपस्थित रहे। यह बैठक जमशेदपुर पस्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई।
    बैठक में यह तय हुआ कि यात्री रेल गाड़ियों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ संघर्ष समिति चरणबद्ध आंदोलन करेगी। चक्रधरपुर मंडल द्वारा स्थिति में ठोस सुधार करने तक आंदोलन जारी रहेगा। आगामी 26 अप्रैल को हस्ताक्षर अभियान को व्यापक एवं प्रभावशाली बनाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके तहत संघर्ष समिति के 50 समूह बनाए जाएंगे, जो रेलवे स्टेशनों पर उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों से संपर्क कर हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाएंगे। एकत्रित हस्ताक्षरों को झारखंड के राज्यपाल एवं भारत सरकार तक पहुंचाया जाएगा, ताकि यात्रियों की समस्याओं को मजबूती से रखा जा सके।
    हस्ताक्षर अभियान की तैयारी को लेकर आगामी 23 अप्रैल को एक बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें आंदोलन से जुड़े विभिन्न समूहों-व्यक्तियों को जोड़ा जाएगा। इसमें हस्ताक्षर अभियान के क्रियान्वयन पर विचार किया जाएगा और विभिन्न समूहों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी।
    बैठक में विधायक सरयू राय ने कहा कि यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के उपलब्ध आंकड़ों से स्पष्ट है कि आम यात्री गंभीर रूप से परेशान हैं। हर प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान का समय प्रदर्शित होता है, जबकि मालगाड़ियों के संबंध में इस प्रकार की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं होती। इसके बावजूद रेल अधिकारी यात्री गाड़ियों को रोक कर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देते हैं।
    उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड अथवा मंडल स्तर से कोई आदेश या सर्कुलर जारी हुआ है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए। साथ ही जमशेदपुर के यात्रियों को हो रहे नुकसान का आकलन भी किया जाना चाहिए। श्री राय ने कहा कि रेलवे द्वारा यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने का जो वादा किया गया था, वह वर्तमान स्थिति में वादाखिलाफी प्रतीत होता है। इस पर रेलवे अधिकारियों को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

    संयोजक शिव शंकर सिंह ने बताया कि कल यानी मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपेगा। हस्ताक्षर अभियान को वृहद रूप देने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर में एक बड़ा ओपन बोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर यात्रियों से सीधे हस्ताक्षर कराए जाएंगे। इसके अलावा पर्चे (पैम्फलेट) वितरित कर यात्रियों को जागरूक भी किया जाएगा। साथ ही विभिन्न रेलवे प्लेटफार्मों पर घूम-घूम कर आंदोलनकारियों का समूह यात्रियों के हस्ताक्षर इकट्ठे करेगा और उनके अनुभवों को साझा करेगा।

    Summer Special Train India 2026:नांदेड़–आसनसोल समर स्पेशल ट्रेन: चांडिल, पुरुलिया और टाटानगर में विशेष ठहराव

    आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि इस आंदोलन में युवाओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आंदोलन इतना जोरदार होगा कि रेलवे को अपने मनमाने रवैये में सुधार करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
    जद(यू) के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि यह आंदोलन विधायक सरयू राय के नेतृत्व में अब जनांदोलन का रूप ले चुका है। आम नागरिक खुद चक्रधरपुर मंडल की पोल खोल रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में ट्रेनों की लेटलतीफी की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे रेलवे की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    West Bengal Election 2026 :गोपिबल्लवपुर में भाजपा ने कसी कमर, बाकड़ा अंचल के जनसंपर्क अभियान में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chakradharpur division train delay Indian Railways delay news Jamshedpur railway problem Jamshedpur train delay news rail yatri sangharsh samiti railway protest India 2026 Saryu Roy protest railway signature campaign railway passengers train late issue Jharkhand train timing issue India चक्रधरपुर मंडल समस्या जमशेदपुर ट्रेन लेटलतीफी झारखंड रेल खबर ट्रेन देरी समाचार ट्रेन लेट न्यूज़ इंडिया ट्रेनों भारतीय रेलवे समस्या रेल यात्री संघर्ष समिति रेलवे विरोध प्रदर्शन सरयू राय आंदोलन हस्ताक्षर अभियान रेलवे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Summer Special Train India 2026:नांदेड़–आसनसोल समर स्पेशल ट्रेन: चांडिल, पुरुलिया और टाटानगर में विशेष ठहराव

    April 20, 2026

    West Bengal Election 2026 :गोपिबल्लवपुर में भाजपा ने कसी कमर, बाकड़ा अंचल के जनसंपर्क अभियान में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम

    April 20, 2026

    SERAIKELA NEWS: नीमडीह में 200 लाह किसानों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण और टूल-किट, उत्पादन बढ़ाने पर जोर

    April 20, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur news :ट्रेनों की लेटलतीफी से आम यात्री गंभीर रुप से परेशानःसरयू राय

    April 20, 2026

    Summer Special Train India 2026:नांदेड़–आसनसोल समर स्पेशल ट्रेन: चांडिल, पुरुलिया और टाटानगर में विशेष ठहराव

    April 20, 2026

    West Bengal Election 2026 :गोपिबल्लवपुर में भाजपा ने कसी कमर, बाकड़ा अंचल के जनसंपर्क अभियान में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम

    April 20, 2026

    SERAIKELA NEWS: नीमडीह में 200 लाह किसानों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण और टूल-किट, उत्पादन बढ़ाने पर जोर

    April 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: महिला आरक्षण पर झामुमो का केंद्र पर तीखा हमला, पूछा- 2023 में पास बिल अब तक लागू क्यों नहीं?

    April 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group