Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार की लूट, दो गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद
Headlines

Jamshedpur: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार की लूट, दो गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद

News DeskBy News DeskNovember 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सियालबिंदा निवासी सेनापति बेरा (40) और सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 निवासी नौशाद अंसारी (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूट में इस्तेमाल की गई बाइक, नकद रुपये, मोबाइल फोन और टैबलेट समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के गोगलो जाने वाले रास्ते में भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट को दो अपराधियों ने निशाना बनाया था।

दोनों आरोपी मोटरसाइकिल संख्या JH05AR6727 पर सवार होकर पहुंचे और एजेंट से 80 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन तथा एक टैबलेट लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में धालभूमगढ़ थाना में कांड संख्या 33/2026, दिनांक 17 नवंबर 2026 को बीएनएस की धारा 309(3)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Weather Alert: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल का विवरण जुटाया। इसके आधार पर बाइक मालिक नौशाद अंसारी की पहचान हुई। पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच की तो घटना के समय मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल के आसपास पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम तकनीकी शाखा के सहयोग से लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही।

Share Bazar: आईटी क्षेत्र में बिकवाली से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट

इसी क्रम में 18 नवंबर की शाम धालभूमगढ़ पुलिस ने श्यामसुंदरपुर और बहरागोड़ा थाना की पुलिस के सहयोग से श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के केरुकोचा के पास छापेमारी की। यहां से दोनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर एजेंट से लूटे गए सैमसंग कंपनी के मोबाइल फोन और टैबलेट भी बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 68,120 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक चाकू और एक फाइटर बरामद किया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Weather Alert: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

November 19, 2026

Share Bazar: आईटी क्षेत्र में बिकवाली से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट

November 19, 2026

कानून सबके लिए समान’, दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर बोले CM हेमंत

November 19, 2026
Recent Post

Weather Alert: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

November 19, 2026

Jamshedpur: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार की लूट, दो गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद

November 19, 2026

Share Bazar: आईटी क्षेत्र में बिकवाली से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट

November 19, 2026

कानून सबके लिए समान’, दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर बोले CM हेमंत

November 19, 2026

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला गंभीर

November 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group