New Delhi. जेएसडब्ल्यू स्टील के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के पॉस्को ग्रुप के साथ भारत में संयुक्त उद्यम के लिए प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दे दी। इसके तहत 60 लाख टन उत्पादन क्षमता वाली इस्पात परियोजना स्थापित की जाएगी। जेएसडब्ल्यू स्टील ने शेयर बाजार को बताया कि यह संयुक्त उद्यम परियोजना ओडिशा में स्थापित करने का प्रस्ताव है। कंपनी ने कहा, ”निदेशक मंडल ने पॉस्को कंपनी लिमिटेड और पॉस्को-इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ संयुक्त उद्यम समझौता करने की मंजूरी दी है। इसके जरिये कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई सैफ्रन रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील…
Author: News Desk
Jamshedpur. कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित सिटी एसपी कार्यालय का दौरा कर लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2023 से अब तक लंबित पड़े मामलों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जांच में तेजी लाते हुए मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-सीमा के भीतर जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की जाए। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित अनुसंधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा में सिटी…
Ranchi. झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसके तहत जमशेदपुर समेत कई जिलों के उपायुक्त (डीसी) को बदल गया है. जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को हटाकर राजीव रंजन को जमशेदपुर का नया उपापयुक्त बनाया गया है। वह झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसी तरह संदीप कुमार को लातेहार का उपायुक्त अनन्य मित्तल को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया। दिलेश्वर महतो गुमला के नए डीसी होंगे जबकि मेघा भारद्वाज को पाकुड़ का डीसी बनाया गया है। लोकेश मिश्रा को गोड्डा का नया उपायुक्त…
Jamshedpur. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। 19 अप्रैल को शाम 4 बजे से रात 11:30 बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। यह निर्णय जाम और…
Jamshedpur. वित्तीय लेन-देन की प्रक्रियाओं को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जमशेदपुर कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वित्तीय अभिलेखों की स्थिति, भुगतान प्रणाली तथा विभागीय समन्वय की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी वित्तीय कार्यों में उच्च स्तर की सावधानी एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने विशेष रूप से यांत्रिकी विभागों (Engineering Departments) द्वारा विगत 5 वर्षों में प्राप्त आवंटन एवं की गई निकासी का विस्तृत मिलान WAMIS से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभागवार सभी वित्तीय अभिलेखों का पुनः सत्यापन कर यह…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हरिवंश को तीसरी बार राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर बधाई दी। सदन के मनोनीत सदस्य हरिवंश का उपसभापति के पद पर निर्वाचन निर्विरोध हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी हरिवंश को उच्च सदन का उपसभापति चुने जाने पर बधाई दी। हरिवंश को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लगातार तीसरी बार राज्यसभा का उपसभापति चुना जाना अपने आप में इस बात का गहरा प्रमाण है कि सदन को उन पर कितना भरोसा है। मोदी ने कहा कि सदन को अतीत में हरिवंश के अनुभव…
Medninagar.पलामू जिले में एक मोटरसाइकिल और एसयूवी की टक्कर होने से दो लड़कों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार रात पाटन थाना क्षेत्र के बरवाडीह के पास हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे व्यक्ति ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने बाइक और एसयूवी को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद एसयूवी का चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन को मौके पर…
Jamshedpur. कोल्हान के तीनों जिले समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में 19 और 20 अप्रैल को ऊष्म लहर की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। वर्तमान में राज्य भर में तापमान 33.5 से 41.8 डिग्री सेल्सियस के बीच है। जिन जिलों में ऊष्म लहर चलने की आशंका है उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। आईएमडी में उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, मौसम शुष्क रहेगा और कल से अधिकतम तापमान में दो…
Chaibasa. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (सेल) के प्रबंधन को धमकी दी है कि यदि स्थानीय युवाओं और भू-स्वामियों के मुद्दों का हल नहीं निकाला गया, तो 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’ किया जाएगा। यह विरोध झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में कंपनी की ‘गुआ खनन परियोजना’ के खिलाफ है। कोड़ा ने मांग की कि ‘सेल’ रोजगार में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि जिन भू-स्वामियों की जमीन खनन के लिए ली गई थी, उन्हें नौकरी देना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। भारतीय जनता पार्टी…
Ranchi. झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को बृहस्पतिवार को राज्य का लोकायुक्त नियुक्त किया गया। एक बयान में इसकी जानकाी दी गयी। लोक भवन द्वारा जारी बयान के अनुसार, उनकी नियुक्ति राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने की। इकत्तीस मई, 1959 को जन्मे न्यायमूर्ति गुप्ता ने साहिबगंज के सेंट जेवियर्स विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से विधि स्नातक किया और वहीं से स्नातकोत्तर की डिग्री भी हासिल की। वह 11 जून, 1997 को बिहार उच्च न्यायिक सेवा में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में शामिल हुए। वर्ष 2013…
