Author: News Desk

Medninagar.पलामू जिले के चैनपुर में एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि पीड़िता (22) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रब्बानी अंसारी (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बुधवार रात खिड़की तोड़कर पीड़िता के घर में दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त पेशे से मजदूर पीड़िता का पति काम…

Read More

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद और विदेशी निवेशकों की ताजा खरीदारी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 177.52 अंक बढ़कर 78,166.20 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 37.4 अंक चढ़कर 24,234.15 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, मारुति, ट्रेंट, पावर ग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। जबकि एचसीएल टेक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.23 प्रतिशत…

Read More

Chakardharpur . दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर संभाग में आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से धुआं निकलने लगा। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना ‘ब्रेक बाइंडिंग’ की समस्या के कारण हुई। दक्षिण पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ओम प्रकाश चरण ने बताया कि ट्रेन में ‘ब्रेक बाइंडिंग’ की समस्या आई जिसके कारण चक्रधरपुर संभाग में दो स्थानों पर ट्रेन के डिब्बों से धुआं निकलने लगा। उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे कर्मचारियों ने इसे देखा और ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। ब्रेक संबंधी दिक्कत ठीक की गयी। यह घटना दो स्थानों पर हुई। इस…

Read More

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में 22 वर्षीय एक युवक ने बहन के साथ बार-बार छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार को सूचना मिली कि कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के चंदबुनिया गांव में कुल्हाड़ी से हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित को कुमारडुंगी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेनू ने इस घटना की जांच के लिए एसडीपीओ (जगन्नाथपुर)…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर के आसमान में गुरुवार सुबह अचानक तेज गर्जना हुई। शहरवासी कुछ समझ पाते तब तक एक के बाद एक, दो फाइटर जेट लो फ्लाइंग करते हुए आसमान में गुम हो गए। आवाज सुनकर क्या बच्चे और क्या बड़े, सभी अपनी छतों की भागे ताकि फाइटर जेट की एक झलक पा सके। हालांकि जब तक वे अपनी छत तक भी पहुंच पाते, फाइटर जेट की केवल आवाज सुनाई दी, संभवत: किसी को दिखाई दी हो और दोनों फाइटर जेट जमशेदपुर के हवाई क्षेत्र से गायब हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो फाइटर जेट पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरबेस से…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के बालिबा जंगल में मुठभेड़ के बीच नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में कोबरा-210 बटालियन का हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। प्लांट आईईडी की जद में आने से जवान अभिनय मित्तल का पैर जख्मी हो लहूलुहान हो गया। गुरुवार सुबह दस बजे घटना के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया। छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बालिबा जंगल के बाबूडेरा इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच पिछले 36 घंटों से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।

Read More

रांची/जमशेदपुर : आगामी 25 अप्रैल को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती समारोह को लेकर भूमिज समाज के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड मंत्रालय, रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। इस दौरान पोटका विधायक संजीव सरदार भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा औपचारिक निमंत्रण मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल में संजय सरदार, हिमांशु सिंह, राधेश्याम भूमिज, ईश्वर लाल सरदार, अमर सिंह भूमिज अमल सरदार, सागर सरदार,…

Read More

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में लौहनगरी जमशेदपुर में गुरुवार को महिला आरक्षण बिल के समर्थन में विशाल ‘नारी शक्ति वंदन पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया, जिसमें हजारों महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। एग्रिको ट्रैफिक सिग्नल के समीप दुर्गा पूजा मैदान से शुरू हुई पदयात्रा भालूबासा हरिजन स्कूल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे मार्ग में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भारत माता की जय और…

Read More

जमशेदपुर । बागबेड़ा में स्वच्छता को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रयास से डोर-टू-डोर कचरा उठाव अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समाहरणालय परिसर में किया गया, जिसमें उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, डीडीसी नागेंद्र पासवान, बीडीओ सुमित प्रकाश और डीटीओ धनंजय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरुआत यह अभियान फिलहाल बागबेड़ा क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। इसके तहत पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर कचरा संग्रहण किया जाएगा। प्रशासन की…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की सराहनीय पहल से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 6 बच्चों को नया जीवन मिला है। सत्य साईं संजीवनी सेंटर फॉर चाइल्ड हेल्थ केयर के सहयोग से इन बच्चों का निःशुल्क इलाज देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों में सफलतापूर्वक कराया गया। सिविल सर्जन ने किया स्वागत इलाज के बाद स्वस्थ होकर जिले लौटे बच्चों का स्वागत सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने अपने कार्यालय में किया। उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। किन बच्चों का हुआ इलाज धालभूमगढ़ निवासी रवि कैवर्त, जो कटे होंठ एवं तालू…

Read More