Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण
    Breaking News

    Jamshedpur News :गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण

    News DeskBy News DeskApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची/जमशेदपुर : आगामी 25 अप्रैल को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती समारोह को लेकर भूमिज समाज के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड मंत्रालय, रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। इस दौरान पोटका विधायक संजीव सरदार भी उपस्थित रहे।

    प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा औपचारिक निमंत्रण

    मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल में संजय सरदार, हिमांशु सिंह, राधेश्याम भूमिज, ईश्वर लाल सरदार, अमर सिंह भूमिज अमल सरदार, सागर सरदार, प्रोरंजन सरदार, तथा भुगुराय सरदार शामिल थे। इस दौरान कार्यक्रम के महत्व और इसकी व्यापक तैयारियों की भी जानकारी दी गई।

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    मंत्रियों से भी की गई मुलाकात, दिया न्योता

    प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से भी मुलाकात कर उन्हें जयंती समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने सभी अतिथियों से कार्यक्रम में भाग लेकर समाज का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया।

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    50 हजार से अधिक लोगों के जुटने की संभावना

    आयोजन समिति के अनुसार 25 अप्रैल को होने वाला यह समारोह ऐतिहासिक और भव्य होगा, जिसमें सिंहभूम के तीनों जिलों सहित अन्य राज्यों से भी 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में सुबह पूजा-अर्चना एवं विचार गोष्ठी, दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शाम को विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और समाज की परंपराओं को प्रदर्शित करने हेतु स्टॉल भी लगाए जाएंगे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bhumij Samaj Jayanti Bhumij Samaj program Chamra Linda update cultural program Jamshedpur Deepak Birua minister news Ganga Narayan Singh history Ganga Narayan Singh Jayanti 2026 Gopal Maidan Jamshedpur event Hemant Soren News Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur News Today Jamshedpur today news Jharkhand celebration news Jharkhand Cultural Event Jharkhand event news Jharkhand ministers news jharkhand political news Political Meeting Jharkhand ranchi news update Sanjeev Sardar MLA tribal community event India Tribal Festival Jharkhand भूमिज समाज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    April 17, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

    April 17, 2026
    Recent Post

    Rail News : ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के कई डिब्बों से उठने लगा धुआं, दो बार रोकनी पड़ी ट्रेन

    April 17, 2026

    Chaibasa : बहन से छेड़छाड़ कर रहा था एक व्यक्ति, भाई ने कूल्हाड़ी से बेरहमी से कर दी हत्या

    April 17, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, कलाईकुंडा एयरबेस से भरी थी उड़ान

    April 17, 2026

    Chaibasa Naxal : सारंडा में मुठभेड़ के बीच दूसरे दिन आईईडी ब्लास्ट, कोबरा का जवान घायल

    April 17, 2026

    Jamshedpur News :गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण

    April 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group