Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Railway Counter से Ticket लेने पर यात्रा बीमा के लिए अब करना होगा Digital Payment, Rail Board ने जारी किया आदेश
Headlines

Railway Counter से Ticket लेने पर यात्रा बीमा के लिए अब करना होगा Digital Payment, Rail Board ने जारी किया आदेश

News DeskBy News DeskOctober 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. काउंटर से रेल टिकट खरीदते समय यात्रा बीमा का विकल्प चुनने वाले यात्रियों को 27 अक्टूबर से बीमा प्रीमियम सहित पूरी राशि का भुगतान डिजिटल माध्यम से करना होगा। रेलवे बोर्ड ने सोमवार को कहा कि प्रीमियम नकद में नहीं लिया जा सकता है, ऐसे में इसका भुगतान डिजिटल माध्यम से करना होगा। अधिकारियों ने कहा कि चूंकि 5, 10, 20 और 25 पैसे के सिक्के अब कानूनी रूप से वैध मुद्रा नहीं हैं, इसलिए टिकट किराया और बीमा प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा।

सभी क्षेत्रीय रेलवे को संबोधित एक पत्र में रेलवे बोर्ड ने कहा, ”यदि कोई यात्री बीमा का विकल्प चुनता है, वहां लागू प्रीमियम केवल डिजिटल माध्यमों से ही टिकट के किराये के साथ वसूला जाएगा। कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जहां व्यक्ति बीमा का विकल्प चुन रहा है, वहां भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाए। चूंकि ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले यात्रियों के पास इस वैकल्पिक बीमा की सुविधा पहले से मौजूद है, इसलिए रेलवे बोर्ड ने छह अक्टूबर के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद अब इसे टिकट काउंटर तक बढ़ा दिया है।

सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (सीआरआईएस) के अधिकारियों ने कहा कि काउंटर-टिकट खरीदारों तक इस सुविधा का विस्तार करने के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर में संशोधन किए जा रहे हैं। सीआरआईएस के एक अधिकारी ने कहा, ”हमने सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव कर दिए हैं और फिलहाल परीक्षण चल रहा है। इसे कल से लागू किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि टिकट रद्द करने पर, अन्य रद्दीकरण शुल्कों के साथ 45 पैसे की प्रीमियम राशि से नौ पैसे काटे जाएंगे।

Railway: ट्रेनों में नींद नहीं होगी खराब, रात 11 बजे के बाद आवाज लगाकर सामान नहीं बेच सकेंगे वेंडर

रेलवे बोर्ड ने 24 अक्टूबर, 2026 के अपने पत्र में कहा, ”संबंधित क्षेत्रीय रेलवे के अंतर्गत आने वाले पीआरएस काउंटर आरक्षण प्रणाली में उपलब्ध कराई गई कार्यक्षमता के अनुसार 27 अक्तूबर से बीमा सुविधा प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे।”

पत्र में आगे कहा गया, ”इस योजना को लागू करने के लिए आवश्यक प्रणाली के विकास और एकीकरण का काम आईआरसीटीसी के समन्वय से सीआरआईएस द्वारा किया जा रहा है। क्षेत्रीय रेलवे को इस उद्देश्य के लिए निर्धारित प्रणाली और प्रक्रियाओं के अनुसार पीआरएस काउंटर पर आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करनी चाहिए।”

Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के CEO को दो से तीन महीनों में EV आपूर्ति बाधाएं दूर होने की उम्मीद

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: ट्रेनों में नींद नहीं होगी खराब, रात 11 बजे के बाद आवाज लगाकर सामान नहीं बेच सकेंगे वेंडर

October 28, 2026

Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के CEO को दो से तीन महीनों में EV आपूर्ति बाधाएं दूर होने की उम्मीद

October 28, 2026

Jharkhand Police: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद राहुल गिरोह के दो संदिग्ध गैंगस्टर गिरफ्तार, इसमें एक के पैर में लगी गोली

October 28, 2026
Recent Post

Railway Counter से Ticket लेने पर यात्रा बीमा के लिए अब करना होगा Digital Payment, Rail Board ने जारी किया आदेश

October 28, 2026

Railway: ट्रेनों में नींद नहीं होगी खराब, रात 11 बजे के बाद आवाज लगाकर सामान नहीं बेच सकेंगे वेंडर

October 28, 2026

Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के CEO को दो से तीन महीनों में EV आपूर्ति बाधाएं दूर होने की उम्मीद

October 28, 2026

Jharkhand Police: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद राहुल गिरोह के दो संदिग्ध गैंगस्टर गिरफ्तार, इसमें एक के पैर में लगी गोली

October 28, 2026

Jamshedpur: टेल्को में पार्किंग के दौरान हादसा, नाली में गिरी कार, सभी तीन लोग सुरक्षित

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group