Author: News Desk

पटना। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। नई दिल्ली से सुपौल, आनंद विहार से जोगबनी और सहरसा से यशवंतपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में मदद मिलेगी। नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से सुपौल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (04072/04071) प्रतिदिन संचालित होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 21:35 बजे रवाना होकर हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और सहरसा होते हुए…

Read More

जमशेदपुर । मानगो निवासी कैप्टन मनीष ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए खतरनाक हालात में अपने जहाज और क्रू को सुरक्षित रखा। करीब डेढ़ महीने तक वे ईरान के समुद्री क्षेत्र होर्मुज़ जलडमरूमध्य में फंसे रहे, जहां चारों ओर तनाव और धमाकों का माहौल था। अचानक शुरू हुआ युद्ध कैप्टन मनीष के अनुसार, जैसे ही उनका मालवाहक जहाज बंदरगाह से तेल लेकर निकला, तभी युद्ध जैसी स्थिति बन गई। जहाज मुश्किल से 10 किलोमीटर आगे बढ़ा था कि अचानक मिसाइलों की आवाज, तेज रोशनी और आग के गोले नजर आने लगे। सूझबूझ से बचाई सबकी जान ऐसे खतरनाक समय…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने जमशेदपुर में वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने को लेकर चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं से मिला मार्गदर्शन पदाधिकारियों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास तथा मीरा मुंडा से मुलाकात की। सभी वरिष्ठ नेताओं ने नवचयनित पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों के सफल संचालन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों ने कहा कि वे पार्टी द्वारा…

Read More

बिलासपुर – ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के मध्य 02-02 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 01127 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन, एलटीटी से दिनांक 24 अप्रैल एवं 01 मई 2026 को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01128 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल ट्रेन, सांतरागाछी से दिनाँक 25 अप्रैल एवं 02 मई 2026 को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया…

Read More

Ranchi. झारखंड के पशुपालन विभाग में कार्यरत एक अकाउंटेंट को ‘वेतन खातों में हेरफेर’ कर करीब तीन करोड़ रुपये का गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ 14 अप्रैल को कार्यकारी मजिस्ट्रेट मोहम्मद जफर हसनात द्वारा कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था। कोतवाली थाना प्रभारी संजय चौधरी ने बताया, ‘अकाउंटेंट रांची के कांके स्थित पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान से जुड़ा हुआ था और वह कथित तौर पर वेतन खातों में हेरफेर कर गबन कर रहा…

Read More

Giridih.गिरिडीह में गुरुवार की सुबह तीन ट्रकों की टक्कर होने से उनमें आग लग गई। इस हादसे में एक ट्रक के ड्राइवर और खलासी गाड़ी में दब गए और वो बाहर नहीं निकल सके। कुछ देर बाद उनकी जलने से मौत हो गई। घटना डुमरी कुलगो टोल प्लाजा के पास हुआ। हादसे में दो ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि एक ट्रक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।दरअसल, टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे कई ट्रक खड़े थे और उनके चालक उपचालक उसमें आराम कर रहे थे। इसी दौरान बगोदर…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपोड़ा-नागुड़साईं क्षेत्र में एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का जीवित बम मिलने से हड़कंप मच गया है। यह बम बुधवार की देर रात बरामद हुआ है। पिछले एक महीने के भीतर यह तीसरी बार है जब इस इलाके से युद्धकालीन विस्फोटक बरामद हुआ है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी भय और असुरक्षा का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण स्वर्णरखा नदी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। बुधवार रात जब गांव के कुछ लोग नदी में मछली पकड़ने गए थे, तो कम पानी…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। अगले पांच दिनों में तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। सोमवार को सुबह का तापमान रविवार के मुकाबले 3.5 डिग्री बढ़कर 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी है। इस दौरान लोगों को कुछ निर्देश भी दिए गए हैं। विभाग के अनुसार,…

Read More

New Delhi. सरकार बृहस्पतिवार को महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी, जिसका विपक्ष के कई दल विरोध करने और इसके परिसीमन से जुड़े प्रावधानों के खिलाफ वोट करने की तैयारी में हैं। सरकार ‘संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक, 2026’ को एक बड़े सुधार के रूप में ला रही है। इसके साथ ही सरकार परिसीमन आयोग के गठन के लिए एक विधेयक तथा केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 भी पेश करेगी। इन तीनों विधेयकों को लोकसभा की आज की कार्यवाही में सूचीबद्ध किया गया है। लोकसभा के वर्तमान बजट सत्र के तहत तीन दिवसीय विशेष…

Read More

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान वार्ता के फिर से शुरू होने की उम्मीदों से भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 619 अंक चढ़कर 78,730.32 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 169.65 अंक की बढ़त के साथ 24,400.95 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। सन फार्मा और टाइटन के शेयर में गिरावट दर्ज की…

Read More