Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में बुधवार को मिसिर बेसरा के नेतृत्व वाले माओवादी दस्ते के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। वहीं तीन नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। पुलिस के अधिकारी के अनुसार, मिसिर बेसरा पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। अधिकारियों ने बताया कि छोटानगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सारंडा जंगल में सुबह शुरू हुई मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी है। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने कहा,अभियान में शामिल चार कोबरा जवान घायल हुए हैं, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं। अभियान समाप्त…
Author: News Desk
चाईबासा — कोल्हान विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को ‘वीर पोटो हो सभागार’ में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करना था। फायर विभाग ने किया व्यावहारिक प्रदर्शन कार्यक्रम में फायर स्टेशन चाईबासा के अधिकारियों ने भाग लेकर अग्नि सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान अधिकारी रामयश सिंह, गोपाल कुमार और मुनेश्वर गोप ने आग लगने की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के तरीकों…
जमशेदपुर — जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) द्वारा शहर में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। बुधवार को जागरूकता वैन के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। शहर के कई इलाकों में चला अभियान इस अभियान के तहत डालसा टीम ने साकची, कदमा, सोनारी, सीएच एरिया और बेल्डीह बस्ती सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने घर-घर और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर आम लोगों से संवाद किया और उन्हें कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। टीम के सदस्य रहे सक्रिय अभियान में पीएलवी…
जमशेदपुर: जमशेदपुर FC कल केरला ब्लास्टर्स FC के खिलाफ अपने अहम इंडियन सुपर लीग मैच से पहले कोच्चि जाएगी, जो 18 अप्रैल 2026, शाम 5 बजे होना है. पिछले मैच में कड़ी टक्कर के बाद, मेन ऑफ़ स्टील ने हेड कोच ओवेन कोयल के अंडर ट्रेनिंग तेज़ कर दी है, और अब टाइटल की रेस में हर पॉइंट ज़रूरी है. जमशेदपुर FC अभी लीग में टॉप पर चल रही मुंबई सिटी FC से सिर्फ़ तीन पॉइंट पीछे है, जिससे यह मुकाबला उनके टॉप पर पहुँचने के लिए अहम हो गया है. केरल ब्लास्टर्स ने नए हेड कोच एश्ले वेस्टवुड और…
जमशेदपुर : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सहभागिता करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भुइंयाडीह स्थित कालिंदी बस्ती दुर्गा बाड़ी , कालिंदी समाज एवं कालिंदी बांस-बैत समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह, पारंपरिक छऊ नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। अपने उद्बोधन में श्री काले ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है। कई कार्यक्रम के माध्यम से अधिनियम से होने वाले लाभ के बारे में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से, बुधवार को जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में विशाल नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सांसद विद्युत महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, कार्यक्रम प्रभारी एवं झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, भाजपा महिला…
बिलासपुर – ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के मध्य 02-02 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 01041 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन, एलटीटी से दिनांक 17 एवं 24 अप्रैल 2026 को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01042 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल ट्रेन, सांतरागाछी से दिनाँक 19 एवं 26 अप्रैल 2026 को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है…
Jamshedpur. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।” सीबीएसई ने इस वर्ष से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित करना शुरू किया है। पहले चरण की परीक्षा में छात्रों का उपस्थित होना अनिवार्य था, जिसके परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। बुधवार को घोषित सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इस बार 93.70 प्रतिशत छात्राएं…
Patna.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। चौधरी इस पद पर आसीन होने वाले, भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को यहां लोकभवन में मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शीर्ष नेता भी शामिल हुए। राज्य में सत्तारूढ़ राजग में…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में उछाल आया। सेंसेक्स 1,422.85 अंक जबकि निफ्टी 400 अंक से अधिक चढ़ा। अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों के 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से निवेशकों का मनोबल बढ़ा है। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में बढ़त में रहे। इंटरग्लोब एविएशन, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इटर्नल, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। सेंसेक्स सोमवार को 0.91…
