Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :न्याय, समता और राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक हैं बाबा साहेब- अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News

    Jamshedpur News :न्याय, समता और राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक हैं बाबा साहेब- अमरप्रीत सिंह काले

    News DeskBy News DeskApril 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सहभागिता करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    भुइंयाडीह स्थित कालिंदी बस्ती दुर्गा बाड़ी , कालिंदी समाज एवं कालिंदी बांस-बैत समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह, पारंपरिक छऊ नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

    अपने उद्बोधन में श्री काले ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है, जो आज भी प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने राष्ट्र को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाने की कामना के साथ अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।

    Jamshedpur News :करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स फाइनल में, जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में

    इसी क्रम में आदित्यपुर स्थित अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह में वे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान ने देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया है, जिसकी रक्षा और सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

    एग्रिको स्थित क्लब हाउस में अंबेडकर जयंती एवं मोइरंग दिवस के अवसर पर अभ्युदय, सेवा भारती, क्रीड़ा भारती एवं डॉ. मुकुंद प्रधान स्मृति सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में भी अमरप्रीत सिंह काले ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है और यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त उदाहरण भी है।

    Jamshedpur News :टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग तेज

    अंत में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक समतामूलक, शिक्षित और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amarpreet Singh Kale news Ambedkar ideology India Ambedkar Jayanti 2026 Ambedkar Jayanti celebration Jharkhand Ambedkar Jayanti Hindi news Ambedkar Jayanti कार्यक्रम Ambedkar statue inauguration Baba Saheb Ambedkar tribute Baba Saheb speech inspiration BJP Jharkhand news Blood Donation Camp Jamshedpur cultural program Jamshedpur Dr BR Ambedkar Jayanti Jamshedpur equality justice India Ambedkar Indian Constitution architect Ambedkar Indian leaders tribute Ambedkar Jamshedpur News Hindi Jharkhand political news Hindi social harmony India news social justice India Ambedkar अमरप्रीत सिंह काले
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स फाइनल में, जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग तेज

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दुर्घटना रोकने को प्रशासन के कड़े निर्देश

    April 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स फाइनल में, जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग तेज

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दुर्घटना रोकने को प्रशासन के कड़े निर्देश

    April 18, 2026

    Summer Special Train: उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन,यात्री होंगे लाभान्वित मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा 

    April 18, 2026

    Jamshedpur news :मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    April 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group