Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए
    Breaking News

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    News DeskBy News DeskJune 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी)-मेसरा और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-खड़गपुर ने अनुसंधान, अकादमिक और संस्थागत क्षमता निर्माण में संरचनात्मक साझेदारी के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस समझौते के तहत पांच साल की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) तैयार की जाएगी, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके तहत संयुक्त पीएचडी पर्यवेक्षण, प्रयोगशालाओं तक साझा पहुंच, बौद्धिक संपदा (आईपी) का विकास और व्यावसायीकरण, तथा कई तरह की सहयोगात्मक शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियां शामिल होंगी।

    बीआईटी-मेसरा के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना ने कहा, ‘‘आईआईटी-खड़गपुर के साथ यह साझेदारी शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रभावशाली अनुसंधान और नवाचार-प्रेरित विकास की दिशा में बीआईटी-मेसरा के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस साझेदारी के माध्यम से, हमारा उद्देश्य अपने छात्रों और संकाय के लिए नए अवसर पैदा करना है, साथ ही सहयोगात्मक अनुसंधान और तकनीकी विकास के माध्यम से राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में योगदान देना है।’’

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

    इस समझौते के तहत दोनों संस्थान एक संयुक्त एकीकृत एम.टेक-पीएचडी कार्यक्रम और दोहरी डिग्री की संभावनाओं को भी तलाशेंगे।
    आईआईटी-खड़गपुर के निदेशक सुमन चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘यह एमओयू ज्ञान साझा करने, संयुक्त अनुसंधान पहलों और क्षमता निर्माण की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे दोनों संस्थानों और व्यापक शैक्षणिक समुदाय को लाभ होगा।’’

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    बयान में कहा गया है कि दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों को मिलाकर बनी एक संयुक्त एमओयू कार्यान्वयन समिति छह-महीने (द्विवार्षिक) की समीक्षाओं के साथ प्रगति पर निगरानी रखेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: BIT-Mesra and IIT-Kharagpur signed an MoU for joint research. Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

    June 23, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के समीप से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    June 23, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    June 23, 2026

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

    June 23, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के समीप से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group