Author: News Desk

जमशेदपुर। Tata Steel के टिनप्लेट डिवीजन ने कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए अपनी क्रेच सुविधा का आधुनिकीकरण किया है। यह पहल न केवल कार्यस्थल को अधिक समावेशी बनाती है, बल्कि कर्मचारियों को अपने पेशेवर और पारिवारिक जीवन के बीच बेहतर संतुलन बनाने में भी मदद करती है।  गरिमामयी उपस्थिति में हुआ उद्घाटन इस आधुनिक क्रेच का उद्घाटन मोइत्रेयी चक्रवर्ती की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें Jaya Singh Panda, Dr. Sourajyoti De और Rakeshwar Pandey शामिल थे। सभी ने इस पहल को कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण बताया।  बच्चों…

Read More

जमशेदपुर/चक्रधरपुर में वन्यजीव संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने एक सराहनीय कदम उठाया है। हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फॉरेस्ट कॉरिडोर क्षेत्रों में ट्रेनों की गति को नियंत्रित किया जा रहा है। यह पहल मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।  ट्रेन संचालन पर पड़ा असर रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 01 अप्रैल से 09 अप्रैल 2026 के बीच टाटा–झारसुगुड़ा और नुगाँव–राउरकेला सेक्शन में कुल 328 ट्रेनों की रफ्तार कम की गई। इसके चलते ट्रेनों के संचालन में लगभग 549.09 मिनट यानी…

Read More

जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत डिमना चौक पर भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बेहद सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने डिमना चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के बताए समानता और न्याय के मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया। संघर्ष, समानता और न्याय के प्रतीक थे बाबा साहेब श्रद्धांजलि सभा के दौरान वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मेयर सुधा गुप्ता ने…

Read More

जमशेदपुर ।  भोजपुरी समाज द्वारा लोक संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व सत्तुवान को बड़े ही उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस आयोजन का नेतृत्व जिला भोजपुरी साहित्य परिषद एवं संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भोजपुरी भाषी लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग में रंग गया।  पारंपरिक व्यंजनों के साथ मनाया गया पर्व इस खास मौके पर लोगों ने सामूहिक रूप से चना, मकई और जौ से बने सत्तू का सेवन किया। इसके साथ आम के टिकोड़ा की चटनी, धनिया-पुदीना की चटनी, आम का अचार,…

Read More

जमशेदपुर- अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद जमशेदपुर एवं सरायकेला खरसावां शाखा के संयुक्त तत्वावधान में जुडिशीतल और मिथिला का नववर्ष जुड़ि शीतल समारोह पूर्वक मनाया गया। पर्यावरण एवं जल संरक्षण के उत्कृष्ट पर्व जुड़ि शीतल के अवसर पर पर मुख्य अतिथि सुनील चौधरी आरक्षी उपाधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व मिट्टी से जुडाब से महत्व को बताता है यह संदेश देता है कि हमें मनुष्यों ही नहीं वरन वृक्षों और सरोवरों को भी जीवंत रखने की जरूरत है अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार झा अविचल ने कहा कि मैथिली भाषियों को संकल्प लेने का और…

Read More

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पोरेश मुखी के नेतृत्व में सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साकची पुराना कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से पुराना कोर्ट मोड़ तक ढोल-नगाड़ो के संग पैदल मार्च करते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे, भारत माता की जय के नारे…

Read More

Patna. बिहार में मंगलवार को सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि बिहार में बनने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नयी सरकार में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे। पटना स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि निवर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन निवर्तमान मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने किया। विधायक दल के नेता के चुनाव के…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के मुख्य गेट को मंगलवार को बंटी सिंह गुट ने जाम कर दिया। यह प्रदर्शन स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर किया गया, जिससे कंपनी का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। गेट जाम होने के कारण बी शिफ्ट के कर्मचारी कंपनी में प्रवेश नहीं कर पाए। वहीं, ए शिफ्ट के कर्मचारी ड्यूटी पूरी होने के बाद भी लंबे समय तक परिसर के अंदर फंसे रहे। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। प्रदर्शनकारियों की संख्या और उनके रुख को देखते हुए पुलिस ने सख्त कार्रवाई से…

Read More

Chandil. टाटा- रांची मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर चौका और चांडिल के बीच मुखिया होटल के सामने बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बोलेरो चौड़ा गांव से टाटा की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से…

Read More

 Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। कुमार लोकभावन में महज सात मिनट ही रुके। कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी के साथ इस्तीफा देने के लिए लोक भवन पहुंचे। इससे पहले दिन में राज्य में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे कुमार ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों को मंत्रिपरिषद भंग करने के अपने निर्णय की जानकारी दी, जो राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने से पहले की एक संवैधानिक प्रक्रिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित…

Read More