Author: News Desk

Patna. बिहार में मंगलवार को एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत होने जा रही है। राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं और प्रदेश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में सरकार बनने की राह साफ हो सकती है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख कुमार ने पिछले सप्ताह राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी और वह कैबिनेट की अंतिम बैठक के बाद अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। यह बैठक सुबह 11 बजे निर्धारित है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार ने सोमवार को हाइकोर्ट को सूचित किया कि लोकायुक्त के रूप में नियुक्त किए जाने वाले उम्मीदवार का नाम एक हफ्ते के भीतर अंतिम मुहर के लिए राज्यपाल कार्यालय को भेजा जाएगा। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ राज्य में लोकायुक्त और अन्य संवैधानिक निकायों के प्रमुखों की नियुक्ति को लेकर राज कुमार नामक व्यक्ति की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।ये पद पिछले कुछ वर्षों से रिक्त हैं। प्रदेश सरकार की ओर से पेश वकील ने उच्च न्यायालय से कहा कि राज्य चयन समिति ने मुख्य सूचना आयुक्त…

Read More

Mumbai. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को समूह की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नासिक कार्यालय से जुड़े आरोपों को ‘बेहद गंभीर एवं पीड़ादायक’ बताते हुए कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी की अगुवाई में मामले की जांच की जा रही है। चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा कि टीसीएस की नासिक शाखा से सामने आए आरोप बेहद चिंताजनक हैं और तथ्यों का पता लगाने एवं घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए कंपनी की मुख्य परिचालन अधिकारी आरती सुब्रमण्यन के नेतृत्व में विस्तृत जांच कराई जा रही है। मामला टीसीएस नासिक की आठ महिला…

Read More

 New Delhi. देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने प्रत्येक मौजूदा शेयर पर एक बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल की बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। बोनस शेयर का निर्गम 31 दिसंबर, 2025 तक की संचित निधि और अधिशेष से 6,325 करोड़ रुपये का पूंजीकरण कर किया जाएगा। इसके तहत रिकॉर्ड तिथि पर पात्र शेयरधारकों को 10 रुपये के प्रत्येक पूर्ण चुकता शेयर पर…

Read More

Ranchi. झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ट्रेजरी घोटालों को लेकर स्पष्ट कहा कि साल 2000 से 2026 तक हुए सभी ट्रेजरी घोटालों की व्यापक जांच कराई जाएगी और इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने दो टूक कहा कि सरकार का एक-एक रुपया वापस लिया जाएगा चाहे इसके लिए दोषियों की चल-अचल संपत्ति ही क्यों न जब्त करनी पड़े। वित्त मंत्री के अनुसार अब तक राज्य में 30 से 40 करोड़ रुपये तक के ट्रेजरी घोटाले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक मामले बोकारो और हजारीबाग जिलों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया…

Read More

Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालिका को कथित रूप से गोली मार दी और उसके पास से तीन लाख रुपये लूट लिये। पुलिस ने यह जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएससी संचालक आधार अद्यतन से लेकर, जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करने तक तथा बैंकिंग और बीमा जैसी विभिन्न जनसेवाएं प्रदान करते हैं। घायल महिला की पहचान शमा परवीन के रूप में हुई है, जिन्हें लातेहार जिले के बरवाडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुतर में उस समय…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सुनाई गई सात साल कैद की सजा निलंबित कर दी और उन्हें छोटा नागपुर काश्तकारी (सीएनटी) अधिनियम के उल्लंघन से जुड़े कथित भूमि अधिग्रहण मामले में जमानत दे दी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने उनसे आदिवासियों की जमीन को उनके मूल स्वरूप में बहाल करने में सहयोग करने के लिए एक हलफनामा दाखिल करने को कहा। शीर्ष अदालत झारखंड उच्च न्यायालय के दिसंबर 2025 के उस आदेश के खिलाफ एक्का की अपील पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को…

Read More

Adityapur. आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक निगम कार्यालय के सभागार में महापौर संजय सरदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. अपराह्न 12 बजे शुरू हुई यह बैठक लगभग 4 घंटे तक चली. इस अवसर पर उप महापौर अंकुर सिंह और अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश प्रमुख रुप से उपस्थित थे. बैठक में आदित्यपुर_02 स्थित जागृति मैदान में लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से नगर निगम के अत्याधुनिक कार्यालय भवन के निर्माण के प्रस्ताव को दोबारा स्वीकृति प्रदान की गई. वहीं, जागृति मैदान को खेल और अन्य गतिविधियों के लिए विकसित करने का भी निर्णय लिया गया.…

Read More

Jamshedpur. पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर अपनी खराब कैटरिंग सेवा के कारण विवादों में है। सोमवार को ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री ने परोसे गए खाने की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए X पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिकायत की गयी है। जमशेदपुर के यात्री वरुण कुमार ने रेल मंत्रालय को टैग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल,.पटना से टाटानगर आ रहे यात्री वरुण कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने सफर के दौरान मांसाहारी भोजन का ऑर्डर दिया था। हालांकि, खाना खत्म होने की बात कहकर कोच अटेंडेंट ने उन्हें ‘हल्दीराम’ का ‘रेडी-टू-ईट’…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में विकास कार्यों को गति देने और सरकारी धन के सही तथा पारदर्शी इस्तेमाल को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह से रेस हो गया है। इसी कड़ी में, जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार (कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम) में जिले के विभिन्न विभागों के वित्तीय प्रबंधन को लेकर एक अहम और विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से एसी (AC), डीसी (DC) बिल और पीएल (PL) खातों की अद्यतन स्थिति की गहराई से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को वित्तीय अनुशासन…

Read More