जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) जमशेदपुर और जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सुंदरनगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एक विशेष जागरूकता एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नालसा एवं झालसा के निर्देश पर किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं को कानूनी अधिकारों और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। चित्रांकन, निबंध और क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए चित्रांकन, निबंध लेखन और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का माहौल रचनात्मक और प्रेरणादायक रहा।…
Author: News Desk
बिलासपुर – 13 अप्रैल 2026 ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पुणे- सांतरागाछी –पुणे के मध्य 02-02 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 01429 पुणे-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन पुणे से दिनांक 15 एवं 22 अप्रैल 2026 प्रत्येक बुधवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01430 सांतरागाछी–पुणे स्पेशल ट्रेन सांतरागाछी से दिनाँक 17 एवं 24 अप्रैल 2026 प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया,…
नयी रौशनी के उपहार के साथ विदा हुए नेत्र रोगी जमशेदपुर, 13 अप्रैल। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से समाजसेवी दम्पति स्व. पुष्पारानी – कुलभूषण लाल जी छाबड़ा के पुण्य स्मृति मे आयोजित 814वें नेत्र शिविर के तीसरे व अंतिम दिन ऑपरेशन कराये 38 नेत्र रोगियों को विदाई दी गयी। इससे पूर्व नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी टीम द्वारा नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की गयी, जिसके पश्चात शिविर संयोजक…
बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान “यात्री सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता” के सिद्धांत को अपनाते हुए स्टेशनों पर आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों तथा दिव्यांगजनों की सुविधा को केंद्र में रखते हुए विभिन्न यात्री हितकारी पहलें सफलतापूर्वक क्रियान्वित की गई हैं। यात्रियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने हेतु इस वर्ष 12 नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण एवं कमीशनिंग किया गया है। इनमें 4 स्टेशनों पर 12 मीटर चौड़े, 1 स्टेशन पर 6 मीटर चौड़ा तथा 7 अन्य…
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के महानगर संगठन में नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया गया है। आदित्य साहू की सहमति के बाद महानगर अध्यक्ष ने सोमवार को जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की। उपाध्यक्ष पद पर इन नेताओं को जिम्मेदारी घोषित सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा और अमरजीत सिंह राजा को मनोनीत किया गया है। महामंत्री पद पर राजीव सिंह और जितेंद्र राय संगठन के अहम पद महामंत्री की जिम्मेदारी राजीव कुमार सिंह और जितेंद्र राय को सौंपी गई है। इन दोनों नेताओं से संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण…
जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा निष्पादन व्यवस्था लागू करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रखंड विकास कार्यालय के सभागार में किया गया। इस बैठक में पंचायत समिति के सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख पानी सोरेन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संजीव सरदार उपस्थित रहे। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की योजना बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने बागबेड़ा क्षेत्र में कचरा प्रबंधन को लेकर अब तक किए गए सर्वे की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के अनुसार कॉलोनी में कुल 1160 घर हैं और प्रत्येक घर से ₹100…
बिलासपुर यात्रियों को आधुनिक, त्वरित एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भारतीय रेलवे द्वारा विकसित रेलवन (RailOne) एप एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल के रूप में उभरकर सामने आया है। यह एप रेलवे की विभिन्न सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर एकीकृत कर यात्रियों के यात्रा अनुभव को और अधिक सरल, सहज एवं प्रभावी बनाता है। रेलवन एप के माध्यम से यात्री ट्रेन संबंधी सभी आवश्यक जानकारियां जैसे टिकट बुकिंग, पीएनआर स्टेटस, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी सहित अनेक सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, एप का उपयोगकर्ता-अनुकूल (User-Friendly)…
Jamshedpur. बहरागोड़ा थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक संगठित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए करीब 50 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल सोमवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सटीक गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सफेद रंग की लग्जरी कार में भारी मात्रा…
Patna. बिहार में नयी सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें नई सरकार में पार्टी की भूमिका तथा उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा की गई। सुबह जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री जमा खान और वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में सरकार गठन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के बाद बाहर निकले मंत्री जमा…
Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को 23 वर्षीय युवक ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और फिर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आशंका जताई कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे और किसी बात पर दोनों के बीच झगड़े के बाद यह घटना हुई। एक अधिकारी ने बताया कि युवक का शव बखारी में रेल पटरी से बरामद किया गया, जबकि 16 वर्षीय लड़की का शव उसके चाचा के घर से मिला। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में…
