Chaibasa . पश्चिम सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर लगातार ताने मारने के कारण अपनी रिश्तेदार की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राफेल मुर्मू ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि चिरुपासया गांव निवासी गंगा गगराई (30) ने कथित तौर पर लगातार ताने मारने के कारण अपनी दूर की रिश्तेदार फुलतुडिया गगराई (50) की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी और उसके शव को एक खेत में दफना दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला का शव बृहस्पतिवार देर रात बरामद किया गया। जांच के दौरान और ग्रामीणों द्वारा दी…
Author: News Desk
Jamshedpur. झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कामारगोड़ा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क पर चल रही थी तभी अचानक उसमें से धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थिति को भांपते हुए कार सवार तुरंत वाहन से उतर गए। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के लोगों में डर और भगदड़…
Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान रविवार को पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। जोहार ट्रस्ट की ओर से आयोजित ‘राष्ट्रीय मागे पोरोब व जोहार नाइट’ में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक मागे नृत्य प्रतियोगिता रही। इसमें आदिवासी कला संस्कृति भवन, सोनुवा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। पुदगाल, चाईबासा को द्वितीय और हो ट्रेडिशनल डांस ग्रुप, हरिगुटू (चाईबासा) को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल की हो दिशावली डेबरा टीम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मागे…
जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन और मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में महारक्तदान शिविर का आयोजन रचना फाउंडेशन एवं चंदूलाल भालोटिया सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ, सुबह से ही रक्तदान करने वालो का तांता देखा गया। कुल 796 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। रक्तदान शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा के इस कार्य में अपना योगदान दिया। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया की रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी है जो दूसरों की जान बचाने में…
Ranchi. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि 42,000 से अधिक सहिया (सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं) को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए एक महीने के भीतर टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। अंसारी ने कहा कि राज्य में कुपोषण, सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया और रक्ताल्पता को रोकने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एक व्यापक राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। अंसारी ने यहां सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक महीने के भीतर 42,000 सहिया को टैबलेट…
Jamshedpur. जमशेदपुर के परसुडीह स्थित प्रमथ नगर में बंग बंधु संस्था के द्वारा सड़क, नाला और पेयजल की समस्या को लेकर रविवार को धरना प्रदर्शन किया गया। धरना देने वालों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए कहा कि परसुडीह के शीतला चौक से करनडीह तक सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके कारण इस इलाके में टेम्पो चालकों ने भी आना-जाना लगभग बंद कर दिया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में नालियों की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर गंदे पानी का बहाव होता…
Ranchi. सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से 70 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में रांची से 34 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बिहार के भोजपुर जिला निवासी अरविंद प्रसाद (34) को लखनऊ सैन्य खुफिया विभाग से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को चुटिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि आरोपी के पास से सेना भर्ती से जुड़े कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।. उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुल सात…
Patna.जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने रविवार को कहा कि बिहार में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया ‘‘13 अप्रैल के बाद शुरू होगी’’। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए चुने जाने के कारण राज्य में नयी सरकार का गठन आवश्यक हो गया है। झा ने जदयू प्रमुख कुमार से मुलाकात के तुरंत बाद यहां पत्रकारों से बात की। कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की उम्मीद है ताकि भाजपा के नेतृत्व वाली नयी सरकार के लिए रास्ता साफ हो सके। पूर्व मंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य झा ने कहा, मुझे…
Mumbai. दिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनका इलाज करने वाले चिकित्सकों की टीम में शामिल डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा, ‘‘कुछ मिनट पहले उनका निधन हो गया। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।’’ भोसले को शनिवार शाम सीने में संक्रमण और कमजोरी के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती जनाई भोसले ने एक मीडिया पोस्ट में यह जानकारी साझा की थी। आठ दशकों से अधिक लंबे करियर में आशा भोसले अपनी बहुमुखी प्रतिभा…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने का समय आ गया है और 2029 के लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव महिलाओं के लिए आरक्षण के साथ कराए जाने चाहिए। संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र से पहले लोकसभा और राज्यसभा के सदन के नेताओं को लिखे पत्र में मोदी ने सभी सदस्यों से महिला आरक्षण कानून में संशोधनों को पारित करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस कानून को आधिकारिक रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘विस्तृत विचार-विमर्श के बाद हम इस…
